फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar CM Nitish Kumar says Caste Census is need of hour all parties meeting will be held in Bihar

दिल्ली में बोले नीतीश कुमार: समय की मांग है जाति जनगणना, बिहार में करेंगे सर्वदलीय बैठक

Sun, 26 Sep 2021 03:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Sep 2021 03:43 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया। उन्होंने इसे वर्तमान समय की मांग बताया। नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई एक बैठक में शामिल होने दिल्ली आए हुए हैं।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar says Caste Census is need of hour all parties meeting will be held in Bihar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नई दिल्ली में बुलाई गई एक बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर जाति आधारित जनगणना की वकालत की। उन्होंने कहा, जाति आधारित जनगणना एक वैध मांग है और यह समय की जरूरत है। 

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना की व्यवस्था विकास की ओर ले जाने वाली है और इससे नीति निर्माताओं को काफी मदद मिलेगी। वह वह ऐसी नीतियां बना सकेंगे जो सीधे तौर पर पिछड़ी जातियों के हीत में हों। नीतीश ने आगे कहा कि हम इस मुद्दे को लेकर बिहार में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed