फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar fresh salvo at Amit Shah remarks on JP

Bihar: नीतीश ने शाह पर बोला हमला, कहा- 20 साल पहले शुरू हुआ करियर, जेपी के बारे में नहीं कोई ज्ञान

Wed, 12 Oct 2022 01:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Oct 2022 01:56 PM IST
सार

जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सीताब दियारा में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए नीतीश ने अमित शाह के बारे में कहा, आप लोग जिनका नाम आप लोग ले रहे हैं, क्या उन्हें इस बात का कोई प्रत्यक्ष ज्ञान था कि जेपी किस लिए खड़े हुए थे।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar fresh salvo at Amit Shah remarks on JP
नीतीश कुमार(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जिन लोगों का करियर अभी 20 साल पहले शुरू हुआ है, उनकी टिप्पणियों को वह कोई महत्व नहीं देते हैं। 

विज्ञापन


जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सीताब दियारा में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, आप लोग जिनका नाम आप लोग ले रहे हैं, क्या उन्हें इस बात का कोई प्रत्यक्ष ज्ञान था कि जेपी किस लिए खड़े हुए थे। मैं उन लोगों को कोई महत्व नहीं देना चाहता, जिनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 20 साल पहले हुई थी। दरअसल, नीतीश कुमार शाह की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि समाजवादी नेता के शिष्य आज सत्ता की खातिर कांग्रेस की गोद में जाकर बैठे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान नीतीश ने संजय जायसवाल द्वारा तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी के वादे पर किए गए कटाक्ष पर कहा, वह कौन हैं? मैं नहीं बता सकता कि आप किसके बारे में बात कर रहे हैं। इसके बाद नीतीश ने कहा, आप उनसे क्यों नहीं पूछते कि उन्हें राजद को छोड़े हुए कितना समय हो गया है। दरअसल, संजय जायसवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2005 में राजद के साथ की थी। हालांकि, आम चुनाव से पहले 2009 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed