फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar cm nitish kumar attacked lalu

नीतीश का लालू पर तंज-जेल जाने से पहले पत्नी को सीएम बनाने के अलावा महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया

Fri, 30 Oct 2020 06:03 PM IST
योगेश साहू खगड़िया, पीटीआई
खगड़िया, पीटीआई Published by: योगेश साहू Updated Fri, 30 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar cm nitish kumar attacked lalu
रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। खगड़िया के परबत्ता में चुनावी सभा में उन्होंने जनता से अपील की कि वह महिलाओं व पिछड़ी जातियों के मुद्दे पर उन लोगों के भुलावे में न आए, जिन्होंने अपनी सरकार के रहते हुए इन वर्गों के लिए कुछ नहीं किया। लालू यादव पर तंज करते हुए जदयू प्रमुख ने कहा, जेल जाने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी को कुर्सी पर बैठाने के अलावा महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने कहा, 'आज ये महिलाओं की बातें कर रहे हैं, लेकिन पहले महिलाओं की दशा क्या थी? उनकी उपेक्षा की गई। किसी ने महिलाओं के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया।' जेल में बंद लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार ने कहा, 'जब उन्हें जेल भेजा गया तो उन्होंने अपनी पत्नी को कुर्सी पर बैठा दिया, लेकिन अन्य महिलाओं की भलाई के लिए कुछ नहीं किया।' 
विज्ञापन

बता दें, लालू प्रसाद यादव 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। जब उन्हें चारा घोटाला मामले में 1997 में  जेल भेजा गया तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि जब मुझे सरकार चलाने का मौका मिला तो पंचायतों व शहरी निकायों में अजा-जजा व पिछड़े वर्गों के अलावा महिलाओं को भी आरक्षण दिया गया। यदि बिहार ने आज प्रगति की है तो उसकी वजह महिलाओं की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार में ग्रामीण आजीविका प्रोजेक्ट शुरू किया जिसे, 'जीविका' के रूप में जाना जाता है। विश्व बैंक से लोन लेकर इस पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed