फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar: Chirag Paswan s cousin Prince Paswan name appears in sex scandal delhi police file FIR

बिहार: चिराग के बागी चचेरे भाई प्रिंस की बढ़ीं मुश्किलें, यौन शोषण के मामले में शिकायत दर्ज

Wed, 16 Jun 2021 11:01 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 16 Jun 2021 11:01 AM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर से लोजपा के सांसद प्रिंस पासवान पर यौन शौषण के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। लड़की ने प्रिंस पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar: Chirag Paswan s cousin Prince Paswan name appears in sex scandal delhi police file FIR
चिराग पासवान, प्रिंस पासवान - फोटो : PTI

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर एक लड़की ने यौन शौषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


 प्रिंस के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप किया। लड़की ने आरोप लगाया है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गईं और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


आरोप, पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही
लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और वीडियो बनाया गया। दिल्ली पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। लड़की ने कहा, ''मैं 15 दिन से थाने के चक्कर लगा रही हूं। कनॉट प्लेस में पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने जाती हूं, तो प्रिंस राज के वर्तमान सांसद होने का हवाला देकर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया जाता है। कहा जाता है कि ऊपर से आदेश हैं, हम कुछ नहीं कर सकते।''
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अभी शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। प्रिंस राज चिराग पासवान के दिवंगत चाचा रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं। हरेशा चिराग पासवान के साथ दिखने वाले प्रिंस फिलहाल उनके विरोध में हैं, जबकि उनको चुनाव में जीत दिलाने के लिए चिराग पासवान ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।


बता दें कि लोजपा में विरोध का सामना कर रहे चिराग पासवान ने मंगलवार दोपहर ट्विटर पर एक चिट्ठी शेयर कर अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज से जुड़े एक मामले का जिक्र किया था, जिसमें एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। चिराग ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि बड़ा भाई होने के नाते उन्होंने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी ताकि झूठ और सच का पता चल सके और दोषी को दंड मिले। चिराग ने इस चिट्ठी क जरिये यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी बागी हुए चाचा पशुपति पारस ने कोई सलाह नहीं दी और कन्नी काट गए, जबकि यह मुद्दा पार्टी के साथ परिवार की भी प्रतिष्ठा से जुड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed