फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Chirag Paswan refuses to seek RJD help for Rajya Sabha elections, LJP will not field its candidate

बिहार: चिराग ने राजद की पेशकश सधन्यवाद ठुकराई, कहा-लोजपा नहीं लड़ेगी राज्यसभा चुनाव

Tue, 01 Dec 2020 03:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Bihar Chirag Paswan refuses to seek RJD help for Rajya Sabha elections, LJP will not field its candidate
Chirag Paswan - फोटो : ANI

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का समर्थन लेने से इनकार कर दिया। चिराग ने राजद के समर्थन देने के प्रस्ताव को सधन्यवाद ठुकरा दिया। इसके साथ ही पासवान ने यह भी कहा कि अब उनकी पार्टी राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी।

विज्ञापन


 बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी व दलित सेना के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन के बाद से रिक्त पड़ी राज्यसभा की सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए आरजेडी ने एलजेपी को प्रस्ताव दिया था कि अगर चिराग पासवान राज्यसभा चुनाव के लिए रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को चुनाव मैदान उतारती है, तो आरजेडी समर्थन देने को तैयार है। महागठबंधन के कई नेता इस प्रस्ताव को लेकर चिराग पासवान से संपर्क कर रहे थे, लेकिन चिराग ने इस प्रस्ताव को स्वीकारने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
 


लोक जनशक्ति पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ''लोक जनशक्ति पार्टी और दलित सेना के संस्थापक राम विलास पासवान के निधन के बाद से रिक्त पड़ी राज्यसभा की सीट पर चुनाव है, राज्यसभा की यह सीट संस्थापक के लिए थी, जब पार्टी के संस्थापक ही नहीं रहे, तो यह सीट भारतीय जनता पार्टी किसको देती है यह उनका निर्णय है।" 


 पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आरजेडी के कई साथियों ने अपना समर्थन इस सीट पर लोजपा प्रत्याशी के लिए करने की बात की है। उनके समर्थन के लिए पार्टी आभार व्यक्त करती है।इस राज्य सभा सीट पर लोजपा का कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।
बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन से बिहार से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। इस सीट के लिए चुनाव 14 दिसंबर को चुनाव होना है।लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर आरजेडी दूसरे नामों पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed