फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar BJP president Sanjay Jaiswal dispatches Bhagavad Gita to Rahul Gandhi amid Hindutva row

बिहार: राहुल गांधी को हिंदुत्व समझाने के लिए भेजी गीता की प्रति, संजय जायसवाल ने बताया सबसे भ्रमित कांग्रेस नेता

Sun, 14 Nov 2021 06:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 14 Nov 2021 06:39 PM IST
सार

रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने खुर्शीद की बुक के समर्थन में जो बातें कही हैं, उससे ऐसा लगता है कि उन्हें हिंदुत्व के बारे में जानकारी नहीं है। गीता पढ़ने से उन्हें हिंदुत्व को समझने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Bihar BJP president Sanjay Jaiswal dispatches Bhagavad Gita to Rahul Gandhi amid Hindutva row
संजय जायसवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अयोध्या फैसले पर आई नई बुक से पैदा हुए बवाल के बीच बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भगवदगीता की प्रति भेजी है। जायसवाल ने आरोप लगाया कि राहुल देश के सबसे भ्रमित नेता हैं। उन्हें हिंदुत्व पर समझ नहीं है। 

विज्ञापन


रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने खुर्शीद की बुक के समर्थन में जो बातें कही हैं, उससे ऐसा लगता है कि उन्हें हिंदुत्व के बारे में जानकारी नहीं है। गीता पढ़ने से उन्हें हिंदुत्व को समझने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुत्व के बुनियादी सिद्धांतों की भी सराहनानहीं करते, जबकि वे मंदिरों की बहुप्रचारित यात्राएं कर चुके हैं। लोकसभा में भाजपा के पूर्व मुख्य सचेतक रह चुके जायसवाल ने कहा कि राहुल द्वारा हिंदुत्व व हिंदू धर्म में अंतर करना कांग्रेस की 'बांटो और राज करो' की नीति पर आधारित है।  जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्होंने उपनिषद पढ़े हैं, हम जानना चाहते हैं कि क्या उन्होंने इनके इटालियन वर्सन पढ़े हैं?  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुर्शीद का बचाव किया है। खुर्शीद की बुक 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर उपनयन संस्कार के विश्व के एकमात्र हिंदू हैं राहुल
भाजपा नेता जायसवाल ने शनिवार को कहा था कि राहुल गांधी विश्व के एकमात्र हिंदू हैं जो बिना उपनयन संस्कार के भी जनेऊधारी हैं। चुनावी मौसम में मंदिरों का भ्रमण भी करते हैं. हम हर उस व्यक्ति को हिंदू मानते हैं, जो कहता है कि वो हिंदू है, भले ही उसकी माता ईसाई हो और पिता पारसी। संजय जायसवाल ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सहित अनेकों स्वयंसेवी संस्थाएं हैं जो लगातार हिंदू समाज में एकता एवं व्यक्तियों में राष्ट्रीयता जगाने का कार्य करती हैं, लेकिन एक तथाकथित राष्ट्रीय धर्मनिरपेक्ष संगठन है जिसका हिंदू समाज की एकता एवं स्वाभिमान जगाने में अहम योगदान रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed