{"_id":"65b5fe0be9602bc6ca058913","slug":"bihar-bjp-form-alliance-with-jdu-samrat-chaudhary-vijay-sinha-to-lead-in-nitish-kumar-led-government-news-and-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाजपा का जदयू के साथ सरकार बनाने का फैसला, डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम तय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar: भाजपा का जदयू के साथ सरकार बनाने का फैसला, डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम तय
Sun, 28 Jan 2024 01:13 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:13 PM IST
सार
बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "विधायक दल की बैठक में...सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया।"
विज्ञापन
बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता बने विजय सिन्हा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच नीतीश के एनडीए में आने का एलान करते हुए भाजपा ने एलान किया कि विधायक दल ने जदयू के साथ जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ पार्टी ने एलान किया कि बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इसी के साथ भाजपा की तरफ से इन दोनों नेताओं की उपमुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर दी गई है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा, "...यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि आज सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर मेरा चयन किया गया। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं।"
वहीं बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "विधायक दल की बैठक में...सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।"
विज्ञापन
उधर भाजपा नेता संजय जयसवाल ने कहा, "जिस तरह से दिसंबर में परिस्थितियां बन रही थी उससे बिहार बंगाल के समान हो जाता जहां हर व्यक्ति को डर के साये में जीना पड़ता... प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिहार के हित में निर्णय किया है।"