फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar assembly election target PM Modi tweets in Bhojpuri and Maithili 

पीएम मोदी ने किया भोजपुरी, मैथिली में ट्वीट, निशाने पर बिहार विधानसभा चुनाव

Thu, 02 Jul 2020 03:21 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 02 Jul 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Bihar assembly election target PM Modi tweets in Bhojpuri and Maithili 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने के एलान के साथ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भाषण में छठ पर्व और इसके बाद मैथिली और भोजपुरी भाषा में किए उनके ट्वीट से साफ हो गया उनकी नजर इस साल के अंत तक होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर हैं।
विज्ञापन


पीएम ने भोजपुरी में ट्वीट किया, ई गरीबजन के सम्मान सुनिश्चित करे वाला बा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के आगे बढ़ावला से देश भर के करोड़ों लोगन के फैदा होई। वहीं मैथिली में उन्होंने ट्वीट किया, गरीब सबहक गरिमा सुनिश्चित करहब। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाक विस्तार संपूर्ण भारतक करोड़ों गरीब लोक के लेल होयत। 
विज्ञापन


दरअसल, इस साल के अंत में बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव प्रक्रिया के अक्तूबर-नवंबर में संपन्न होने की संभावना है। एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी है। महामारी के चलते करीब 25 लाख प्रवासी बिहार लौटे हैं। इनके सामने रोजी-रोटी का संकट है। इनके लिए गरीब कल्याण अन्न योजना वरदान से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस साल फरवरी में लिट्टी चोखा खाते हुए एक तस्वीर साझा की थी। वहीं, शिवसेना आरोप लगा चुकी है कि पीएम मोदी गलवां घाटी में बिहार रेजीमेंट की शहादत पर इसलिए जोर दे रहे हैं क्योंकि बिहार में चुनाव हैं जबकि रेजीमेंट में अन्य राज्यों के भी जवान हैं।

नीतीश ने जताया आभार

गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करते हुए गरीबों को पांच माह अतिरिक्त मुफ्त राशन देने की घोषणा के लिए मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।
- नीतीश कुमार, सीएम बिहार

प्रवासियों को फायदा : भाजपा

देश में त्योहारी सीजन का अंत छठ से होता है, इसलिए प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में ट्वीट किया। मनरेगा के साथ इस योजना से लॉकडाउन के चलते वापस लौटे लाखों प्रवासियों को फायदा होगा।
- संजय जायसवाल, अध्यक्ष भाजपा बिहार

राजद ने कसा तंज

प्रधानमंत्री ने जो कहा वह प्रेस रिलीज से कह देते तो बड़ी बात नहीं थी, यही बेहतर होता।
- मनोज झा, सांसद राजद

जनता नहीं आएगी झांसे में : कांग्रेस

प्रधानमंत्री का संबोधन साबित करता है कि वह हमेशा राजनीति से प्रेरित होते हैं। बिहार की जनता अब आपके झांसे में नहीं आएगी।
- प्रेमचंद मिश्र, प्रवक्ता कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed