फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election Results 2020: BJP celebrates victory, Shah and Nadda express their gratitude

बिहार चुनाव: एनडीए को मिला स्पष्ट बहुमत, पीएम मोदी, शाह और नड्डा ने जताया जनता का आभार  

Wed, 11 Nov 2020 03:03 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 11 Nov 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election Results 2020: BJP celebrates victory, Shah and Nadda express their gratitude
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI
बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ हो चुकी है। एनडीए ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत के करीब पहुंचने के साथ ही एनडीए और भाजपा में जीत का जश्न भी शुरू हो गया था। खास बात ये है कि इस बार भाजपा को जदयू से अधिक सीटें मिली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए की जीत के लिए ट्वीट कर जनता का आभार जताया है। शाह और नड्डा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा व एनडीए को इस चुनाव में मिली सफलता पर पीएम मोदी ने बिहार की जनता का आभार जताया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।    
 


वहीं, अमित शाह ने भी जनता का आभार जताया। शाह ने ट्वीट किया- इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदी जी और एनडीए की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। 
 

उन्होंने लिखा- बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूं जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- इस जनादेश के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत वास्तव में वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित होगा जहां समृद्धि, सुरक्षा और सबके लिए आगे बढ़ने के समान अवसर होंगे।

 

एनडीए को मिला बहुमत: भूपेंद्र यादव

वहीं, भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिल गया है। हम पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। 
 
 
मतगणना में एनडीए को राजग पर बढ़त हासिल है। इसी के साथ बिहार में भाजपाइयों ने जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed