फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election result 2025 Party Wise Winning Mlas Criminal Cases total assets education

Bihar: विजेता 243 विधायकों में से 130 दागी, 90 फीसदी करोड़पति; जानिए बिहार विधानसभा के नए सदस्यों की कुंडली

Sat, 15 Nov 2025 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Nov 2025 09:28 PM IST
सार

Bihar: बिहार में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में आ चुकी है। राज्य 243 विधानसभा सीटों के विजयी उम्मीदवारों का विश्लेषण करने पर पता चला कि इनमें से 90 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। वहीं, इन नए विधायकों की औसत संपत्ति 9.02 करोड़ रुपये है। पढ़िए विस्तार से पूरी रिपोर्ट-

विज्ञापन
bihar assembly election result 2025 Party Wise Winning Mlas Criminal Cases total assets education
बिहार के नए विधायकों की औसत संपत्ति 9.02 करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव-205 में 243 विजयी उम्मीदवारों का विश्लेषण करने पर पता चला है कि इनमें से 130 (53 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि 2020 के राज्य विधानसभा चुनाव में 241 उम्मीदवारों में से 163 (68 फीसदी) विधायकों ने आपराधिक मामले घोषित किए थे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आई है। 
विज्ञापन

किस पार्टी में कितने फीसदी विधायक दागी?
आइए अब पार्टीवार जानते हैं कि किस पार्टी के कितने विधायकों पर मामले दर्ज हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 89 विजयी विधायकों में से 54 (61फीसदी), जनता दल (यूनाइटेड) के 85 में से 31 (36 फीसदी), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 25 में से 18 (72 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19 में से 11 (58 फीसदी), कांग्रेस के छह में से चार (67 फीसदी), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के पांच में से पांच (100 फीसदी), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच में से एक (20 फीसदी), राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार में से एक (25 फीसदी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के दो में से दो (100 फीसदी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक में से एक (100 फीसदी), इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के एक में से एक (100 फीसदी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक में से एक (100 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।



ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर आयेंगे पीएम मोदी, जदयू विधायक ने बताई बंपर जीत की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार विधानसभा में करोड़पति विधायक
243 विजयी उम्मीदवारों में से 218 (90 फीसदी) करोड़पति हैं। जबकि 2020 में 241 उम्मीदवारों में से 194 (81 फीसदी) करोड़पति थे।

राज्य में किस पार्टी में कितने करोड़पति विधायक?
अब पार्टीवार जानते हैं कि किस पार्टी में कितने विधायक करोड़पति हैं। जदयू के 85 में से 78 (92 फीसदी), भाजपा के 89 में से 77 (87 फीसदी), राजद के 25 में से 24 (96 फीसदी), लोजपा (रामविलास) के 19 में से 16 (84 फीसदी), कांग्रेस के छह में से छह (100 फीसदी), एआईएमआईएम के पांच में से पांच (100 फीसदी), हम (एस) के पांच में से चार (80 फीसदी) करोड़पति विधायक हैं। 



विजयी उम्मीदवारों की कुल संपत्ति
243 विजयी उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 2,192.93 करोड़ रुपए है। 2025 में बिहार विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 9.02 करोड़ रुपए है, जबकि 2020 में यह 4.32 करोड़ रुपए थी।
विज्ञापन

सर्वाधिक संपत्ति वाले विजेता विधायक
अब जानते हैं सर्वाधिक संपत्ति वाले विजेता विधायक कौन-कौन हैं। मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय सबसे अमीर विधायक हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,70,81,95,842 रुपये (करीब 170 करोड़ रुपये) है। इसमें उनकी चल संपत्ति 1,34,74,842 रुपये है, वहीं अचल संपत्ति 1,69,47,21,000 रुपये है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पटना के मोकामा सीट से विधायक अनंत कुमार सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,00,61,73,708 रुपये (100 करोड़ से ज्यादा) है। तीसरे सबसे अमीर विधायक कुमार पुष्पंजय हैं। वह 94,53,02,587 रुपये (94 करोड़ से ज्यादा) की संपत्ति के मालिक हैं। वह शेखपुरा जिले के बरबीघा से जदयू के विधायक हैं। 



कितने पढ़े-लिखे हैं बिहार के विधायक?

अब यह भी जान लेते हैं कि इन विधायकों में कौन कितने पढ़े-लिखे हैं। 243 विजयी विधायकों में से 84 (35 फीसदी) ने अपनी शिक्षा 5वीं से 12वीं तक बताई है। 147 (60 फीसदी) ने स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा बताई है। पांच विधायक डिप्लोमाधारी हैं और सात उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं।


25 से 40 के बीच 38 विधायकों की उम्र
इन विधायकों की आयु की बात करें तो इनमें से 38 (16 फीसदी) विधायकों की उम्र 25 से 40 के बीच है। 143 विधायकों (59 फीसदी) की उम्र 41 से 60 के बीच है और 62 (26 फीसदी) विधायकों की उम्र 61 से 80 वर्ष के बीच है। 

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: 243 मौजूदा विधायकों में से 192 फिर उतरे मैदान में, जानें कौन जीता, किसे मिली हार

नई विधानसभा में कितनी महिला विधायक होंगी?
243 विजयी विधायकों में से 29 (12 फीसदी) महिलाएं हैं। जबकि 2020 में 241 विधायकों में से 26 (11 फीसदी) महिलाएं थीं। 29 महिला विधायकों में 13 की उम्र 25 से 39 साल के बीच है। नौ महिला विधायक ऐसी हैं, जिनकी उम्र 40 से 54 साल के बीच है। आधी महिला विधायकों के पास कोई कॉलेज की डिग्री नहीं है।


दोबारा चुने गए विधायकों की संपत्ति का तुलनात्मक विश्लेषण
2025 में दोबारा चुने गए 111 विधायकों का विश्लेषण किया गया। 2020 में इन विधायकों की औसत संपत्ति 4.88 करोड़ थी। 2025 में औसत संपत्ति 7.46 करोड़ रुपए है। 2020 से 2025 तक औसत संपत्ति में 2.58 करोड़ रुपए की वृद्धि (यानी 53 फीसदी) हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed