Bihar election result 2020 : चुनाव आयोग ने रात एक बजे पीसी कर बताया अभी मतगणना जारी, कुछ देर और करना पड़ेगा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के लिए मतगणना जारी है। अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। चुनाव आयोग ने देर रात एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि अभी मतगणना जारी है। 66 राउंड वोटों की गिनती अभी बाकी है। अंतिम आकंड़ों के लिए अभी एक घंटे का और इंतजार करना पड़ेगा।
उप चुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 223 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, 20 निर्वाचन क्षेत्र बचे हुए हैं। पांच बूथों के वीवीपैट पर अभी मतगणना चल रही है। हमें उम्मीद है कि ये जल्द ही पूरा हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि अंतिम आंकड़े एक घंटे में आ जाएंगे।
Hopefully, we have the final tally in an hour: Deputy Election Commissioner Chandrabhushan Kumar #BiharElectionResults2020 https://t.co/u7R8qmb28j
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 10, 2020
इससे पहले दिन में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा सीटों के लिए अंतिम परिणाम मंगलवार देर रात आने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण चुनाव क्षेत्रों को अभी तक कवर नहीं किया गया है।
देर रात तक जारी रहेगी मतगणना
उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण ने कहा कि पहले, गिनती के 25-26 राउंड हुआ करते थे, लेकिन इस बार यह संख्या 38 स्थानों पर लगभग 35 राउंड तक चली गई है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों में राउंड अलग-अलग होते हैं। मतगणना देर रात तक जारी रहेगी, क्योंकि मतदान 2015 में 65,000 मतदान केंद्रों की तुलना में इस बार 1.06 लाख मतदान केंद्र हो गए हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में भी वृद्धि हुई है।
मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी
भूषण ने कहा कि कोविड-19 की जरूरत के मद्देनजर इस साल मतदान केंद्रों की संख्या में 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और मतगणना 55 स्थानों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदान अधिकारियों को 1,000-1500 की संख्या तक सीमित किया गया था। भूषण ने कहा कि पूरे बिहार में अब तक की मतगणना प्रक्रिया एकदम सटीक और सही रही है। आयोग ने यह घोषणा उप चुनाव आयुक्तों सुदीप जैन, चंद्र भूषण कुमार और उमेश सिन्हा द्वारा संबोधित संवाददाता सम्मेलन में की।
शाम छह बजे तक चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने पांच, कांग्रेस ने एक, जेडीयू ने दो, आरजेडी ने दो और वीआईपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।अब तक कुल 12 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं। बिहार विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 122 सीटें जीतना जरूरी है। फिलहाल रुझानों में एनडीए आगे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.