फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनियाभर में हुए बड़े विमान हादसे, जा चुकी है हजारों लोगों की जान

Wed, 10 Oct 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
Biggest plane accidents in world.

दुनियाभर में आए दिन विमान हादसे होते रहते हैं। कई स्थितियों में तो पायलट और क्रू मेंबर की समझदारी से हादसे टल जाते थे। लेकिन कई में समय पर मदद नहीं मिल पाने के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है। बता दें ये हादसे मेडे शब्द के ईजाद होने के 95 वर्षों के दौरान हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही बड़े हादसों के बारे में-

loader

(साल 1985) जापान एयरलाइंस - 520 लोगों की मौत

Biggest plane accidents in world.
12 अगस्त, साल 1985 को जापान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 123 उड़ान भरने के महज 32 मिनट बाद ही ऑसुटाका की पहाड़ियों से टकरा गई। विमान ने ओसाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इस हादसे का कारण था दोषपूर्ण मरम्मत की वजह से विमान का अनियंत्रित होना। हादसे में 520 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

(साल 1996) सऊदी अरब एयरलाइंस- 349 लोगों की मौत

Biggest plane accidents in world.
12 नवंबर, साल 1996 में सऊदी अरब एयरलाइंस का विमान हरियाणा के चरखी दादरी में हवा में कजाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट से टकरा गया। दोनों विमानों में 349 यात्री सवार थे और सभी की मौत हो गई। हादसा कजाकिस्तान के पायलट की गलती के कारण हुआ था।

(साल 1997) तुर्की एयरलाइंस- 346 लोगों की मौत

Biggest plane accidents in world.
3 मार्च, साल 1997 को तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 981 जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसने पेरिस से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। हादसे में विमान में मौजूद 346 लोगों की मौत हो गई। हादसे का कारण कार्गो दरवाजे का खराब होना था।
विज्ञापन

(साल 1985) एयर इंडिया की फ्लाइट- 329 लोगों की मौत

Biggest plane accidents in world.
23 जून, साल 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 182 को आयरिश हवाई क्षेत्र में उड़ते समय बम से उड़ा दिया गया था। यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल-लंदन-दिल्ली-मुंबई मार्ग पर उड़ान भरती थी। विमान अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद विमान में मौजूद 329 लोगों की मौत हो गई। बता दें विमान में मौजूद अधिकतर लोग भारत में जन्मे या फिर भारतीय मूल के थे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed