फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Biggest international conference will be a gift to millions of TB patients by PM Modi

टीबी के लाखों मरीजों को तोहफा देने वाले हैं पीएम मोदी, होगी सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

Sun, 11 Mar 2018 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
 Biggest international conference will be a gift to millions of TB patients by PM Modi

टीबी के लाखों मरीजों के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा तोहफा देने की घोषणा कर सकते हैं। पिछले महीने ही सरकार ने इन मरीजों को प्रति माह 500 रुपये बतौर पौष्टिक आहार के रुप में देने का ऐलान किया था। अब प्रधानमंत्री वर्ष 2030 तक देश को टीबी मुक्त करने के लिए बनाई रणनीति को साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन


दो दिन बाद दिल्ली में 14 साल बाद होने वाली है टीबी पर सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 
 

मंगलवार को राजधानी में करीब 14 साल बाद टीबी पर अंतर्राष्ट्ररीय कान्फ्रेंस आयोजित हो रही है। इसमें इंडोनेशिया, नाइजीरिया, अफ्रीका, पेरू, ब्राजील और जिम्बाब्वे सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मौजूद होंगे। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल भी टीबी को लेकर नए मॉडल को प्रस्तुत करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीबी मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों को अनुदान देने की घोषणा भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कई देश ले रहे हैं हिस्सा, डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल भी कर सकते हैं बड़ा ऐलान 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो सरकार ने टीबी मरीजों को राहत देने और इस बीमारी पर नियंत्रण लाने के लिए बजट भी अबकी बार तीन गुना कर दिया है। करीब 1900 करोड़ रुपये सरकार वर्ष 2022 तक टीबी की रोकथाम और मरीजों पर खर्च करेगी। कहा जा रहा था कि वर्ष 2025 तक भारत पोलियो की तरह टीबी से मुक्त होगा। लेकिन जमीनी स्तर पर धीमी गति होने के कारण अब इस लक्ष्य को पाने के लिए पांच साल और बढ़ा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया भर में वर्ष 2016 के दौरान टीबी की वजह से करीब 17 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि हर साल करीब एक करोड़ मरीज इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों में इस बीमारी की मौजूदगी 40 फीसदी से ऊपर है। यही वजह है कि डब्ल्यूएचओ अब इन देशों पर फोकस के साथ यहां की गतिविधियों में बदलाव पर काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed