फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big success for Navy: Successful test of supersonic BrahMos missile, accurate target on west coast

नौसेना को बड़ी कामयाबी: सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, पश्चिमी तट पर सटीक बैठा निशाना

Tue, 11 Jan 2022 01:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 11 Jan 2022 01:05 PM IST
सार

नौसेना के सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का यह समुद्र से समुद्र में मार करने वाला वर्सन था। परीक्षण के दौरान इसने अधिकतम दूरी पर जाकर लक्षित पोत पर सटीक वार किया।

विज्ञापन
Big success for Navy: Successful test of supersonic BrahMos missile, accurate target on west coast
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पश्चिम तट पर तैनात लड़ाकू युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम से इसे दागा गया। मिसाइल ने अचूक निशाना साधा। नौसेना के सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का यह समुद्र से समुद्र में मार करने वाला संस्करण था।

विज्ञापन


परीक्षण के दौरान इसने अधिकतम दूरी पर जाकर लक्षित पोत पर सटीक वार किया।  इससे पहले रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का दिसंबर में सफल परीक्षण किया गया था। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने दिया था परमाणु प्रतिरोध पर जोर
इससे पहले 26 दिसंबर 2021 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परमाणु प्रतिरोध बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा था कि भारत ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों के निर्माण की आशा कर रहा है ताकि कोई भी दुश्मन देश उस पर बुरी नजर न डाल सके। रक्षा प्रौद्योगिकी और परीक्षण केंद्र और लखनऊ में ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा था कि मिसाइलों के निर्माण का उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं बल्कि देश की पुख्ता सुरक्षा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेज गति से करती है मार 
ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेज गति यानी 4321 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मार करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed