फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   big reshufflel in Bengal: Harikrishna Dwivedi becomes Chief Secretary, Bandopadhyay Chief Advisor to Mamta

बंगाल में उलटफेर: बंदोपाध्याय ममता के मुख्य सलाहकार, हरिकृष्ण द्विवेदी बने मुख्य सचिव

Mon, 31 May 2021 07:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 31 May 2021 07:22 PM IST
सार

सोमवार को बंगाल में सियासी के बजाए प्रशासनिक उठापटक हुई। हालांकि इसकी जड़ में सियासी वार-पलटवार ही हैं। यह घटनाक्रम पीएम मोदी के हालिया बंगाल दौरे के वक्त समीक्षा बैठक में सीएम ममता बनर्जी के नदारद रहने से शुरू हुआ था। 
 

विज्ञापन
big reshufflel in Bengal: Harikrishna Dwivedi becomes Chief Secretary,  Bandopadhyay Chief Advisor to Mamta
अलपन बनर्जी (बाएं) नए मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को पदभार सौंपते हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार व केंद्र के बीच सोमवार को घमासान का पीक नजर आया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश के बाद भी बंगाल सरकार ने सोमवार को मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को रिलीव कर दिल्ली नहीं भेजा। इतना ही नहीं बाद में बंदोपाध्याय को सेवानिवृत्त मानकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया गया। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरि कृष्ण द्विवेदी को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को लेकर केंद्र व बंगाल सरकार के बीच ठन गई थी। केंद्र ने गत दिनों पीएम की समीक्षा बैठक में उनके व ममता बनर्जी के देरी से पहुंचने व तुरंत लौट जाने के चंद घंटों बाद बंदोपाध्याय को दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया था। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बंगाल सरकार को उन्हें तत्काल रिलीव करने को कहा था। वैसे बंदोपाध्याय 31 मई को ही रिटायर होने वाले थे, लेकिन ममता सरकार के आग्रह पर केंद्र ने उन्हें तीन माह का सेवा विस्तार दिया था, लेकिन इसके चार दिन पहले केंद्र ने अचानक उन्हें दिल्ली बुला लिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी केंद्र के इस आदेश को मानने को तैयार नहीं हुई। उन्होंने बंदोपाध्याय को रिलीव नहीं किया और पीएम मोदी को पत्र लिखकर यह आदेश वापस लेने का आग्रह किया। इसे केंद्र ने नामंजूर कर दिया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने आनन-फानन में प्रशासनिक उलटफेर करते हुए बंदोपाध्याय को मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्ति कर उन्हें अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया। 

तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे अमित शाह : ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है-'मैं अलपन बंदोपाध्याय को बंगाल नहीं छोड़ने दूंगी। वह अब मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार हैं। अब वह दिल्ली नहीं जाएंगे। केंद्र किसी अधिकारी को राज्य सरकार की सहमति के बिना ज्वाइन करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिटलर, स्टालिन जैसे तानाशाहों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। 


केंद्र करेगा अनुशासनात्मक कार्रवाई
चूंकि बंदोपाध्याय वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं, इसलिए उनकी सेवा शर्तें केंद्र के अधीन हैं। केंद्र सरकार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार उन्हें केंद्र का आदेश नहीं मानने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा जा सकता है। 

गृह सचिव द्विवेदी पदोन्नत
इस बीच, 1988 के बैच के आईएएस अधिकारी हरि किशन द्विवेदी को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हरि किशन द्विवेदी वर्तमान में राज्य के गृह सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed