फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big disclose study says Wearing masks reduces chances of death by 87%

दावा: मास्क पहनने से मौत का खतरा 87 फीसदी तक कम, लेकिन यूके वैरिएंट के लिए करना होगा यह काम

Wed, 05 May 2021 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 05 May 2021 01:32 PM IST
सार

 अध्ययन में बताया गया कि कोविड के यूके संस्करण का मुकाबला करने के लिए डबल मास्क पहनना बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन
Big disclose study says Wearing masks reduces chances of death by 87%
मास्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी से बचने में मेडिकल मास्क कारगर साबित हो रहा है। मास्क लगाने से मौत का खतरा 87 फीसदी तक कम हो जाएगा। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में की गई एक स्टडी में खुलासा हुआ है। अमेरिका की राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) से जुड़े शोधकर्ताओं के एक समूह ने अध्ययन में पाया गया कि अगर लोग मेडिकल मास्क पहनते हैं तो मौतों की संभावना 87 प्रतिशत कम हो जाएगी।  अध्ययन में बताया गया कि कोविड के यूके संस्करण का मुकाबला करने के लिए डबल मास्क पहनना बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन


डबल मास्क लगाना बेहद कारगर
अमेरिका में करीब छह महीने तक किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि कपड़े का मास्क पहनने से मृत्यु दर में 82 फीसदी की कमी आई है। लेकिन मेडिकल मास्क लगाने से 87 फीसदी तक जान जाने का खतरा कम हो जाता है। स्टडी में साफ तौर से बताया गया है कि जो लोग अभी भी मास्क पहनने से कतराते हैं, वो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यूके और वुहान वेरिएंट को लेकर वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के मुकाबले इसके संक्रमण में ज्यादा शक्ति है।  अगर परिवार में एक शख्स इसकी चपेट में आता है तो यह पूरे परिवार को अपना शिकार बना लेता है। ऐसे में लोगों को ऐसी वेरिएंट के खिलाफ डबल मास्क लगाकर बचना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed