दावा: मास्क पहनने से मौत का खतरा 87 फीसदी तक कम, लेकिन यूके वैरिएंट के लिए करना होगा यह काम
अध्ययन में बताया गया कि कोविड के यूके संस्करण का मुकाबला करने के लिए डबल मास्क पहनना बेहतर विकल्प है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से बचने में मेडिकल मास्क कारगर साबित हो रहा है। मास्क लगाने से मौत का खतरा 87 फीसदी तक कम हो जाएगा। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में की गई एक स्टडी में खुलासा हुआ है। अमेरिका की राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) से जुड़े शोधकर्ताओं के एक समूह ने अध्ययन में पाया गया कि अगर लोग मेडिकल मास्क पहनते हैं तो मौतों की संभावना 87 प्रतिशत कम हो जाएगी। अध्ययन में बताया गया कि कोविड के यूके संस्करण का मुकाबला करने के लिए डबल मास्क पहनना बेहतर विकल्प है।
डबल मास्क लगाना बेहद कारगर
अमेरिका में करीब छह महीने तक किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि कपड़े का मास्क पहनने से मृत्यु दर में 82 फीसदी की कमी आई है। लेकिन मेडिकल मास्क लगाने से 87 फीसदी तक जान जाने का खतरा कम हो जाता है। स्टडी में साफ तौर से बताया गया है कि जो लोग अभी भी मास्क पहनने से कतराते हैं, वो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यूके और वुहान वेरिएंट को लेकर वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के मुकाबले इसके संक्रमण में ज्यादा शक्ति है। अगर परिवार में एक शख्स इसकी चपेट में आता है तो यह पूरे परिवार को अपना शिकार बना लेता है। ऐसे में लोगों को ऐसी वेरिएंट के खिलाफ डबल मास्क लगाकर बचना जरूरी है।