{"_id":"5e6ae0df8ebc3ea4c5134e88","slug":"big-and-important-news-stories-of-13th-march-updates-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Fri, 13 Mar 2020 06:54 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
भारत में कोरोना से पहली मौत, दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर 31 तक बंद
कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। सऊदी अरब से लौटे शख्स की मौत के साथ देश में इस महामारी से अब तक यह पहली मौत है। वहीं इस बीमारी के प्रसार से दिल्ली और हरियाणा सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
देहरादून: 105 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण आज, देश विदेश से पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु
देहरादून का ऐतिहासिक श्री झंडेजी का मेला आज (13 मार्च) से शुरू हो जाएगा। सुबह श्री झंडेजी को उतारने का कार्यक्रम शुरू होगा। दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति में श्री झंडेजी को दही, घी, गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उन्नाव दुष्कर्म मामला: पीड़िता के पिता की मौत मामले में फैसला सुरक्षित, सेंगर की सजा पर एलान आज
दिल्ली की विशेष अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले पर चल रही सनवाई गुरुवार को पूरी हुई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। शुक्रवार 13 मार्च को अदालत इस मामले में सजा सुनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज से, हंगामे के आसार
शुक्रवार से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र हंगामेदार होने के आसार है। सत्ता पक्ष ने राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण (एनपीआर) और कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर