फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Big achievement, India's contribution in that sense good": Health Secy on historic World Health Assembly move

WHA: 'बड़ी उपलब्धि..भारत का अच्छा योगदान रहा', विश्व स्वास्थ्य सभा के ऐतिहासिक कदम पर बोले स्वास्थ्य सचिव

Tue, 04 Jun 2024 07:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Jun 2024 07:19 AM IST
सार

WHA: एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने सदस्य देशों की ओर से पेश 300 प्रस्तावों के आधार पर आईएचआर 2005 के संशोधनों को मंजूरी दी। स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, आखिरकार आईएचआर को अंतिम रूप दिया गया, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
"Big achievement, India's contribution in that sense good": Health Secy on historic World Health Assembly move
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोविड-19 महामारी के बाद भविष्य की महामारियों से बचाव के लिए 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों (आईएचआर 2005) को अपनाने में देशों की मदद करने में भारत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने सोमवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने सदस्य देशों की ओर से पेश 300 प्रस्तावों के आधार पर आईएचआर 2005 के संशोधनों को मंजूरी दी। चंद्रा ने कहा, आखिरकार आईएचआर को अंतिम रूप दिया गया, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस मायने में भारत का अच्छा योगदान रहा है, जिसने लोगों को एकजुट किया। मुझे लगता है कि हमें वैश्विक दक्षिण और वैश्विक उत्तर से सम्मान मिलता है, इसलिए हम एक अच्छी मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन आईएचआर को पहली 2005 में मंजूरी मिली थी। ये अंतरराष्ट्रीय कानून की तरह हैं, जिनका महामारी के संदर्भ में सभी देशों द्वारा पालन करना जरूरी है। आईएचआर को मंजूरी इस विश्व स्वास्थ्य सभा के सबसे बड़े निष्कर्षों में से एक है। 
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed