{"_id":"613d7bda8ebc3ea80a3d2555","slug":"big-accident-apartment-slab-collapses-in-maharashtra-three-people-buried-in-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: महाराष्ट्र में अपार्टमेंट की स्लैब गिरी, मलबे में तीन लोग दबे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा हादसा: महाराष्ट्र में अपार्टमेंट की स्लैब गिरी, मलबे में तीन लोग दबे
Sun, 12 Sep 2021 09:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:32 AM IST
सार
हादसा सुबह छह बजे का बताया जा रहा है। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट की गिरी स्लैब्
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पश्चिम ठाणे स्थित राबोड़ी में रविवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अपार्टमेंट में स्लैब धड़धड़ाकर नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में तीन लोग आ गए। हादसे की सूचना पर दमकल व क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग की टीम ने तीनों घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाणे नगरपालिका के डिप्टी कमिश्नर अशोक बरपल्ले ने बताया कि हादसा सुबह छह बजे के आसपास हुआ। जानकारी होते ही दमकल विभाग की टीम को भेजा गया। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें, जिस अपार्टमेंट में यह हादसा हुआ वहां 73 फ्लैट हैं। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।