{"_id":"63e988dc987fd7708902787c","slug":"bhutan-government-sent-five-civil-servant-to-bengaluru-undergo-one-year-initial-training-in-revenue-service-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: भारत में राजस्व सेवा की ट्रेनिंग ले रहे भूटान के 5 नौकरशाह, बंगलूरू में दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: भारत में राजस्व सेवा की ट्रेनिंग ले रहे भूटान के 5 नौकरशाह, बंगलूरू में दिया जा रहा प्रशिक्षण
Mon, 13 Feb 2023 06:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:18 AM IST
सार
भारत और भूटान के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत भूटान सरकार ने प्रशिक्षण के लिए अपने अधिकारियों का चयन किया है। भारतीय राजस्व सेवा के 74वें बैच में 43 अधिकारी और पांच भूटानी सिविल सेवक शामिल हैं।
विज्ञापन
भूटान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूटान सरकार ने पांच सिविल सेवकों को राजस्व सेवा के एक वर्ष का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बंगलूरू भेजा है। वे भारतीय राजस्व अधिकारियों (आईआरएस) के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह जानकारी द भूटान लाइव की रिपोर्ट के हवाले से है।
भारत और भूटान के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत भूटान सरकार ने प्रशिक्षण के लिए अपने अधिकारियों का चयन किया है। भारतीय राजस्व सेवा के 74वें बैच में 43 अधिकारी और पांच भूटानी सिविल सेवक शामिल हैं। भूटानी अधिकारियों ने भारत में अनुभव साझा करते हुए कहा, आईआरएस पाठ्यक्रम में उनके ज्ञान का दायरा व्यापक हुआ है। वे भारत में जमीन, समुद्र और हवाई व्यापार से जुड़े नियमों का अध्ययन कर रहे हैं, जबकि भूटान जमीन और पहाड़ों तक ही सीमित है। वह यहां कुछ समय के लिए राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी में भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।