भुवनेश्वर: अम्फान तूफान के बाद गुलाबी-बैंगनी रंग का हुआ ओडिशा का आकाश, वायरल हुईं तस्वीरें
तेज हवाओं और जोरदार बारिश के साथ चक्रवाती तूफान अम्फान ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दस्तक दी। बीते 20 वर्षों में पूर्वी तट से टकराने वाले इस दूसरे सबसे शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को उखाड़ फेंका। मौसम विभाग द्वारा, 'महातूफान की श्रेणी' में रखे गए इस चक्रवाती तूफान की वजह से दोनों राज्यों में भारी नुकसान हुआ। बंगाल में तो इसकी वजह से 72 लोगों की मौत भी हो गई।
हालांकि तबाही के मंजर के बाद ओडिशा के लोगों को प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर की। ये तेजी से वायरल भी हो गई। दरअसल तूफान के थमने के बाद यहां के बादल गुलाबी और बैगनी रंग में बदल गए।
भुवनेश्वर के आकाश की तस्वीरों समेत कुछ टवीट्स
Purple sky makes everything seem magical. This bliss is sprinkled by our almighty after the cyclone passed. #Odisha #Bhubaneswar #India #AmphanUpdates #poem #CyclonicStormAMPHAN pic.twitter.com/HKQNXXXH5l
— Arpita Aparajita Badajena (@ArpitaAparajita) May 20, 2020
एक अन्य यूजर ने लिखा, मेरा शहर एक उदाहरण है कि हम सुंदरता से खिलते हैं चाहे वह कितना भी तूफानी क्यों न हो। शाम का आसमान
My city is an example that we bloom with grace no matter how stormy the times be. 🙂
— Naimisha (@SpeakNaimisha) May 20, 2020
The evening sky! ❤#Bhubaneswar #Amphan @BBSRBuzz pic.twitter.com/uFq5xAqSuj
एक यूजर ने पवित्र जगन्नाथ मंदिर के ऊपर फैले गुलाबी आकाश की तस्वीर भी साझा की
Clear sky after cyclone amfan ... Jagannath temple @akshaya_mine @balwantskalewa7 @SRC_Odisha @arvindpadhee @bhaktatripathy @Puri_Official @SPPuri1 pic.twitter.com/0QS8Ye2zYv
— akshaya mishra (@akshaya_mine) May 20, 2020
चक्रवात अम्फान से गुजरने के बाद यह भुवनेश्वर का आकाश है।
This is the sky of Bhubaneswar after passing cyclone Amphan #AmphanSuperCyclone pic.twitter.com/6q0v80Kprm
— Satyaranjan Beura (@SatyaranjanBeu1) May 20, 2020
भुवनेश्वर का आसमान सबसे अच्छा है। चक्रवात अम्फान हमेशा के लिए चला गया।
Bhubaneswar Skies be the best. Cyclone Amphan gone forever. pic.twitter.com/g0bkWQuuCv
— Debadutta Samal (@6times6times) May 20, 2020