फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhubaneswar: Utkal University confers honorary doctorate on Dr. Achyuta Samanta

Bhubaneswar: उत्कल विश्वविद्यालय ने डॉ. अच्युत सामंत को किया डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

Fri, 23 Dec 2022 06:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, भुवनेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, भुवनेश्वर Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 23 Dec 2022 06:59 PM IST
सार

Bhubaneswar: डॉ. सामंत की यह 50वीं सम्मानसूचक उपाधि है। 1987 में उत्कल विश्वविद्यालय से डॉ. सामंत ने रसायन विज्ञान में एमएससी की थी। शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने 52वें दीक्षांत समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया...

विज्ञापन
Bhubaneswar: Utkal University confers honorary doctorate on Dr. Achyuta Samanta
Bhubaneswar: Dr. Achyuta Samanta - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, कीट-कीस के संस्थापक और कंधमाल से लोकसभा सांसद डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अपार योगदान के लिए उत्कल विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी. लिट् डिग्री से सम्मानित किया गया है। यह डॉ. सामंत की 50वीं सम्मानसूचक उपाधि है। 1987 में उत्कल विश्वविद्यालय से डॉ. सामंत ने रसायन विज्ञान में एमएससी की थी। शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने 52वें दीक्षांत समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

विज्ञापन

उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सबिता आचार्य और ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा प्रधान सचिव बिष्णुपद सेठी की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल से डिग्री प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में डॉ. सामंत का विशेष उल्लेख करते हुए उन्हें 'दीक्षांत समारोह के अग्रणी किवदंती' के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सामंत सादगी, विनम्रता, कृतज्ञता, साहस, दृढ़ता, उदारता, समभाव, शांति और अच्छाई जैसे प्रमुख मानवीय गुणों का प्रतीक हैं।

विज्ञापन

डॉ. सामंत ने यह सम्मान देने के लिए कुलाधिपति के अलावा कुलपति और विश्वविद्यालय सिंडिकेट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामंत ने कहा, "दूसरों की सेवा के लिए समर्पित मेरे जीवन के बारे में सभी जानते हैं। मेरे जीवन, कार्य और उपलब्धियों की मान्यता के रूप में, मुझे कई प्रशंसाओं और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। हालांकि, कुछ पुरस्कार विशेष होते हैं, जैसे यह एक है। मुझे खुशी है कि मेरी मातृ संस्था उत्कल विश्वविद्यालय मानद डी. लिट. प्रदान कर रहा है। यह मेरा 50वां मानद डॉक्टरेट है, जो किसी भी भारतीय के लिए सर्वोच्च है। मैं यह पुरस्कार अपने नायक जैसी मेरी मां और उनके सभी संघर्षों और बलिदानों को समर्पित करता हूं। ईश्वर के आशीर्वाद और लोगों की शुभकामनाओं ने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की है। उनकी इच्छाएं मुझे समाज की भलाई के लिए और अधिक सपने देखने की शक्ति देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सामंत को हाल ही में बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि और ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय से मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed