फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhrashtachari bhagao abhiyan: Kharge hits back at PM over his corruption jibe at Opposition

कांग्रेस अध्यक्ष का PM पर हमला: खरगे बोले- अपने गिरेबान में झांकें, 56 इंच का सीना है तो अदाणी पर JPC बैठाइए

Wed, 29 Mar 2023 10:55 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 29 Mar 2023 10:55 AM IST
सार

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं और कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी’ बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। पूरे विश्व में आज जब हिंदुस्तान का डंका बज रहा है, तो देश के भीतर और देश के बाहर बैठी ‘भारत विरोधी शक्तियों’ का एकजुट होना स्वाभाविक है।'

विज्ञापन
Bhrashtachari bhagao abhiyan: Kharge hits back at PM over his corruption jibe at Opposition
पीएम नरेंद्र मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसपर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया। 
विज्ञापन


खरगे ने बुधवार की सुबह एक के बाद एक तीन ट्विट किया। पीएम मोदी को संबोधित करते हुए खरगे ने लिखा, पहले आप अपने गिरेबान में झांककर देखिए। अगर सच में आपका 56 इंच का सीना है तो अदाणी के मामले में जेपीसी की जांच करवाइए।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

खरगे ने क्या-क्या लिखा? 
मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'अदाणी की Shell Cos में ₹20,000 Cr किसके हैं? ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि क्या आपके 'भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' के सदस्य है ? आप इस गठबंधन के Convenor हैं ? खुद को Anti-Corruption Crusader बता Image Makeover बंद कीजिए!' 

खरगे ने आगे कई राज्यों में भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों का जिक्र किया। लिखा, 'पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। कर्नाटक में आपकी सरकार पर 40% कमीशन का आरोप क्यों है ? मेघालय में नंबर-1 भ्रष्टाचारी सरकार में आप शामिल क्यों हैं? राजस्थान में संजीवनी कोऑपरेटिव घोटाला, मध्य प्रदेश का पोषण घोटाला या छत्तीसगढ़ में नान घोटाला में क्या BJP नेता शामिल नहीं?'

तीसरे ट्वीट में खरगे ने लिखा, 'विपक्ष के 95% नेताओं पर ED और भाजपा में शामिल नेता Washing Machine से धुलकर साफ? 56 इंच का सीना है तो JPC बैठाइये और नौ सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस कीजिये। हां... उनको जवाब दीजिएगा जो ये ना पूछे कि आप आम कैसे खाते हैं या आप थकते क्यों नहीं?' 

 

पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं पर किया था हमला
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं और कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी’ बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। पूरे विश्व में आज जब हिंदुस्तान का डंका बज रहा है, तो देश के भीतर और देश के बाहर बैठी ‘भारत विरोधी शक्तियों’ का एकजुट होना स्वाभाविक है।'

उन्होंने कहा, ‘यह शक्तियां किसी भी तरह भारत से विकास का एक कालखंड छीन लेना चाहती हैं। आज भारत का सामर्थ्य अगर फिर बुलंदी की तरफ जा रहा है, तो इसके पीछे उसकी एक मजबूत नींव है, जो उसकी संवैधानिक संस्थाओं में है।' उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए आज भारत को रोकने के लिए हमारी इस नींव पर चोट की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है। उन्हें बदनाम करने का अभियान छेड़ा जा रहा है। उनकी विश्वसनीयता खत्म करने की साजिश की जा रही है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर जब एजेंसियां कार्यवाही करती हैं, तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है और जब अदालत कोई फैसला सुनाती है, तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘न्यायिक प्रणाली पर हमले होते हैं। आप सब देख रहे हैं कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। आज भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, वह सब एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं।’

पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरा देश या देख रहा है और समझ भी रहा है। उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार ने हमारे देश का बहुत नुकसान किया है और उसे दीमक की तरह खोखला किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed