फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhopal BJP MP sadhvi Pragya Thakur Oath taking controversy in Lok Sabha

लोकसभा में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा की शपथ पर मचा विवाद, विपक्ष ने किया हंगामा

Mon, 17 Jun 2019 05:33 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 17 Jun 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bhopal BJP MP sadhvi Pragya Thakur Oath taking controversy in Lok Sabha
साध्वी प्रज्ञा, लोकसभा में शपथ के दौरान - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शपथ लेने के दौरान लोकसभा में जमकर विवाद हो गया। यह विवाद साध्वी प्रज्ञा के नाम को लेकर हुआ। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ने संसकृत में शपथ लेते हुए अपने नाम का उच्चारण 'साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरि' किया। इतने में ही विपक्षी सांसदों ने इस पर हंगामा कर दिया। इस पर साध्वी प्रज्ञा रुक गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने एतराज जताया कि शपथ लेते हुए वह केवल अपने नाम का इस्तेमाल करें। इस पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि यह उनका ही नाम है। इस पर प्रोटेम स्पीकर ने रिकॉर्ड चेक करने की बात कहते हुए कहा कि रिकॉर्ड में जो नाम दर्ज होगा उसी के साथ शपथ ली जा सकती है। इस दौरान साध्वी के समर्थन में कई भाजपा सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा के अधिकारी सांसदों के रिकॉर्ड की फाइल डॉ. वीरेंद्र कुमार के पास ले गए। उन्होंने रिकॉर्ड चेक किया। इस दौरान विपक्षी सांसदों का हंगामा लगातार जारी रहा। साध्वी प्रज्ञा ने दोबारा शपथ लेना शुरू किया तो विपक्ष फिर हंगामा करने लगा। इसपर साध्वी प्रज्ञा को एक बार फिर रुकना पड़ा। आखिरकार तीसरी बार में वह शपथ ले सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed