{"_id":"5e4bc6038ebc3ef2d944472e","slug":"bhim-army-chief-chandrashekhar-azad-rally-against-caa-in-mumbai-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद की मुंबई में सीएए के खिलाफ होने वाली रैली हुई रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद की मुंबई में सीएए के खिलाफ होने वाली रैली हुई रद्द
Tue, 18 Feb 2020 05:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 18 Feb 2020 05:09 PM IST
सार
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली निकालने की अनुमति नहीं दी है। ये रैली 21 फरवरी को मुंबई के आजाद मैदान में होनी थी। इस रैली में चंद्रशेखर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन करने वाले थे।
चंद्रशेखर को इससे पहले भी सीएए विरोधी प्रदर्शनों में देखा गया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका भी दायर की थी जिसमें उन्होंने सीएए को सरकार की मनमानी बताया। दिल्ली में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। चंद्रशेखर अक्सर विवादों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।
विज्ञापन
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध अभी तक थमा नहीं है। इस कानून को हटाने की मांग करने वाले प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर 2019 से ही धरना-प्रदर्शन चल रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना आपका मौलिक अधिकार है, लेकिन इस तरह से सड़कें जाम करना सही नहीं है। धरना-प्रदर्शन के लिए भी जगह निर्धारित है। इसके साथ ही अदालत ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए मध्यस्थों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
Mumbai Police: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad has been denied permission for his rally against Citizenship Amendment Act, National Register of Citizens and National Population Register scheduled on February 21 in Mumbai's Azad Maidan on grounds of law and order maintenance. pic.twitter.com/zxZFCriaQr
— ANI (@ANI) February 18, 2020विज्ञापन