भेंडवल की भविष्यवाणीः स्थिर किन्तु तनावयुक्त रहेगा देश का राजा
- महाराष्ट्र के किसान हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं
- इस साल होगी भरपूर वर्षा, प्राकृतिक प्रकोप की संभावना
- 350 साल पुरानी है घटरचना के जरिए भविष्यवाणी की परंपरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के ग्राम भेंडवल में हर साल की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया पर घटरचना की गई। इसमें “चमत्कारी” मानी जाने वाली मटकी के जरिए भविष्यवाणी की गई कि इस साल भरपूर वर्षा होगी। किन्तु प्राकृतिक प्रकोप भी संभव है। देश के राजा की कुर्सी स्थिर रहेगी लेकिन वह तनाव में रहेगा। फसल अच्छी होगी। सीमाएं सुरक्षित रहेगी। सेना दुश्मनों की हर गलत हरकत का जवाब देगी। भेंडवल की यह भविष्यवाणी सोमवार को सुबह की गई।
भेंडवल की भविष्यवाणी का महाराष्ट्र के किसान हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर खेत में घट रचना की जाती है। इस बार भी भेंड़वल गांव में घट रचना की गई। इस भविष्यवाणी को सुनने के लिए न सिर्फ विदर्भ बल्कि राज्य के अन्य भाग से भी किसान बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप में जारी लॉकडाउन के चलते चंद्रभान महाराज के वंशज पुंजाजी महाराज और उनके सहयोगी सारंगधर पाटिल ही खेत में पहुंचे। उन्होंने सुबह सूर्योदय के समय कलश को बाहर निकाला और उसके आधार पर भविष्यवाणी की।
- क्या है भविष्यवाणी
भेंडवल में भविष्यवाणी की गई है कि इस साल बारिश भरपूर होने से फसल अच्छी होगी। जून में कम लेकिन जुलाई में अधिक वर्षा होगी। सितंबर महीने में भी देश में अधिक बारिश होगी। वर्षा ऋतु में अच्छी बारिश होगी और कहीं-कहीं बाढ़ जैसी स्थिति भी बनेगी।
लेकिन जलस्तर काफी बढ़ हो जाएगा। पृथ्वी पर प्राकृतिक व कृतिम आपदा आ सकती है। रोग का प्रादुर्भाव भी होगा। लेकिन राजा कायम रहेगा। राजा के तनाव में होने के कारण रक्षा विभाग पर भी तनाव रहेगा। विदेशी घुसपैठ भी बढ़ेगी।
- इस तरह होती है भेंडवल में घट रचना
- 350 साल पुरानी है भविष्यवाणी की परंपरा
- गतवर्ष की थी स्थिर सरकार की भविष्यवाणी