भवानीपुर उपचुनाव : टीएमसी प्रत्याशी ममता बनर्जी अचानक पहुंचीं सोला आना मस्जिद, छिड़ सकता है सियासी विवाद
बंगाल में तीन सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से मैदान में हैं। सोमवार को उनके क्षेत्र की एक मस्जिद में जाने से नया सियासी विवाद छिड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी ममता बनर्जी सोमवार को अचानक क्षेत्र की सोला आना मस्जिद पहुंच गईं। यहां उन्होंने क्षेत्र के रहवासियों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंच गए और उनसे चर्चा के बाद तस्वीरें ली गईं।
देखें वीडियो
#WATCH | West Bengal Chief Minister and TMC candidate from Bhabanipur (by-poll), Mamata Banerjee made a sudden visit to seek blessings at Sola Ana Masjid of the constituency pic.twitter.com/gEJ5E6aehk
विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 13, 2021
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने की केंद्रीय बल तैनात करने की मांग
इस बीच, भाजपा सांसद व बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की है कि उपचुनाव क्षेत्रों में से प्रत्येक में अर्द्धसैनिक बलों की 40—40 कंपनियों को तैनात किया जाए। चूंकि सीएम खुद चुनाव लड़ रही हैें, इसलिए वह लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। चुनाव बाद हिंसा के पश्चात इन उपचुनावों को थोपा गया है। सीएम अपने लोगों केा तीनों उपचुनाव क्षेत्रों में तैनात कर रही हैं, ताकि वोट बढ़ाया जा सके। इसलिए हम केंद्रीय बल तैनाती व अन्य मांगों को लेकर जल्द चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे।
A by-election has been forcefully imposed after the post-poll violence. CM is trying to place her own party workers in all 3 constituencies to increase votes. We've urged EC to deploy central employees there: West Bengal BJP vice president and MP Arjun Singh pic.twitter.com/ad97XabbOy
— ANI (@ANI) September 13, 2021
भाजपा प्रत्याशी ने कालीघाट मंदिर में जाने के बाद शुरू किया था प्रचार
बता दें, बंगाल की तीन सीटों के लिए 30 सितंबर को उपचुनाव हो रहा है। इनमें भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके मुकाबले प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। रविवार से टिबरेवाल ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। इससे पहले शनिवार को प्रियंका ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रियंका ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तंज कसा था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने राज्य में हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों की सुरक्षा के लिए देवी काली से प्रार्थना की।कालीघाट में ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर है और यह इलाका भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ही आता है।
टिबरेवाल ने दाखिल किया नामांकन
भवानीपुर हाईप्रोफाइल सीट के लिए ममता बनर्जी दो दिन पहले ही नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने भी सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। टिबरेवाल ने कोलकाता के अलिपोर में अपना नामांकन किया। इस दौरान भाजपा नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। ममता बनर्जी ने कोलकाता में ही नामांकन दाखिल किया था।
बता दे, मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता को नवंबर से पूर्व विधानसभा चुनाव जीतना जरूरी है। मतगणना तीन अक्तूबर को होगी।
भाजपा ने साधा निशाना
If you thought Bhabanipur was a “no contest” and Mamata Banerjee was confident of winning hands down, forget it. She is sweating. This visit to Sola Ana Masjid is not “sudden” but a planned visit to seek votes from ward 77.
— Amit Malviya (@amitmalviya) September 13, 2021
In the next few days, she will hop from booth to booth. https://t.co/7oyWrMRdPS