{"_id":"615178c48ebc3edac41ded6e","slug":"bhawanipur-assembly-seat-bypoll-2021-today-campaigning-last-date-mamata-banerjee-bjp-priyanka-tibrewal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में फिर हिंसा: भाजपा नेताओं पर हमले के बाद भवानीपुर उपचुनाव टालने की मांग, चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में फिर हिंसा: भाजपा नेताओं पर हमले के बाद भवानीपुर उपचुनाव टालने की मांग, चुनाव आयोग से की शिकायत
Mon, 27 Sep 2021 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 27 Sep 2021 03:10 PM IST
सार
भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होगा। इससे पहले यहां पर भाजपा और टीएमसी का तूफानी प्रचार जारी है। दोनों दलों के स्टार प्रचारक सभा और रैली कर रहे हैं। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं, वहीं भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा नेता पर हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दिलीप घोष।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर में सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस दौरान भाजपा नेता दिलीप घोष पर हमला किया गया। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इसे देखते हुए घोष ने निर्वाचन आयोग से राज्य में उपचुनाव टालने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव घोषणा होते ही हम जब से चुनाव प्रचार में गए हैं, हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। हम आज एक बस्ती में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, प्रचार पूरा हुआ तो हमारे ऊपर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि अगर हमारे जैसे नेता पर हमला होता है तो सामान्य जन घर से निकल कर मतदान करेंगे, ये मुझे उम्मीद नहीं है। निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है इसलिए चुनाव को रद्द किया जाए। जब वातावरण अनुकूल होगा और चुनाव आयोग अपने उम्मीदवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएगा तब चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन
भवानीपुर सीट पर टीएमसी से सीएम ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा आमने सामने हैं। दोनों दलों के स्टार प्रचारक जनता को लुभाने के लिए ताकत झोंके हुए हैं। बंगाल में 30 सितंबर को भवानीपुर समेत तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। इधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने भवानीपुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
घोष के सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक तानी
प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। टीएमएसी के कार्यकर्ताओं पर दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की करने का भी आरोप लगा है। इस दौरान दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मियों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंदूक तान दी। हालांकि, दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया।
आतंक का माहौल पैदा करने के लिए हमला
भाजपा नेताओं ने कोलकाता में राज्य के मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर भवानीपुर में आज हुए बवाल को लेकर शिकायत की। उन्होंने भवानीपुर में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक धारा 144 लगाने की मांग की। भाजपा के राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने बताया कि आतंक का माहौल पैदा करने के लिए सांसद अर्जुन सिंह व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला किया गया। भाजपा ने भवानीपुर में केंद्रीय बल तैनात करने, वोटिंग बूथों को सीसीटीवी कैमरों को आयोग से जोड़ने की भी मांग की।
आठ हमलावर मदन मित्रा से जुड़े हैं : बाजोरिया
भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने दावा किया कि घोष पर हमला करने वाले आठ लोग टीएमसी नेता मदन मित्रा से जुड़े हैं। केंद्रीय बलों ने हमारे नेता को बचाया। ऐसी घटनाएं लोगों को हतोत्साहित करेंगी।
भारी मतों से जीतेंगी टिबरेवाल: सुवेंदु
भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी भवानीपुर सीट पर आज भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ' ममता बनर्जी चाहे जितनी हिंसा करवा लें, लेकिन उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। भाजपा नेता अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर चुनाव हारने के बाद यहां की जनता को धोखा देने के लिए पहुंची हैं। टीएमसी की राजनीति को बंगाल की जनता अच्छी तरह समझती है। उपचुनाव में प्रियंका टिबरेवाल भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी'
घोष के खिलाफ आक्रोश, अचानक विरोध शुरू हो गया : सौगत रॉय
उधर, तृणमूल नेता सौगत रॉय ने कहा है कि दिलीप घोष उस इलाके में गए थे, जहां उनके खिलाफ आक्रोश है। वे पहुंचे तो अचानक विरोध शुरू हो गया। घोष को बचा लिया गया और उनके सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ पर बंदूक तान दी। किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। मैंने उन्हें मुस्कुराते व जयश्रीराम का नार लगाते हुए फोटो देखी। यह ध्यान आकृष्ट करने का ड्रामा था।
भाजपा का आरोप गलत: घोष
वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि लॉकेट चटर्जी ने भाजपा का अनुरोध ठुकरा दिया है। भाजपा नेता खामखा टीएमसी पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से 80 से ज्यादा नेता प्रचार करने के लिए मैदान में हैं। वहीं, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने वोटरों से अपील की कि वे ममता बनर्जी की कम से कम एक लाख वोटों से जीत सुनिश्चित कराएं।