{"_id":"622dd05dfa0caf52345f6d4c","slug":"bharatpe-co-founder-ashneer-grover-refuted-reports-of-10-croer-dinning-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ की डाइनिंग टेबल: भारत-पे के को फाउंडर ने किया खंडन, इसकी असली कीमत का किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 करोड़ की डाइनिंग टेबल: भारत-पे के को फाउंडर ने किया खंडन, इसकी असली कीमत का किया खुलासा
Sun, 13 Mar 2022 04:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 13 Mar 2022 04:37 PM IST
सार
दरअसल, इस हफ्ते मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ग्रोवर ने एक डाइनिंग टेबल खरीदने में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्चे थे। जिसका उन्होंने खंडन किया है।
विज्ञापन
अशनीर ग्रोवर की डाइनिंग टेबल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत पे के सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने अपने घर की खाने की मेज पर करोड़ों रुपये खर्च करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वे इसके बजाय व्यापार में पैसे खर्च करेंगे और रोजगार पैदा करने को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
इसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है, उन्होंने लिखा कि क्या यह स्पेस रॉकेट है? क्या यह टाइम मशीन? नहीं, ये 10 करोड़ की डाइनिंग टेबल है!! हाहा! मैं सबसे महंगा टेबल रखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्ड नहीं करता हूं। ना ही मैं ऐसा करना चाहता हूं। प्रेस- भारतपे बोर्ड के झूठ पर भरोसा मत कीजिए। आप उनकी तरह अपनी विश्वसनीयता खो देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने ट्टीट कर सफाई दी है। ग्रोवर ने कहा कि डाइनिंग टेबल का मूल्य रिपोर्ट में बताई गई कीमत के 0.5 फीसदी के बराबर भी नहीं है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह 0.5 फीसदी के बराबर भी नहीं है। टेबल खरीदने के बजाय मैं 10 करोड़ व्यापार में लगाता और 1,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा करता। ताकि वे पैसे कमाते और अपने परिवार के साथ सम्मान के साथ मेजों पर खाना खाते।
विज्ञापन
कंपनी फंड का किया दुरुपयोग
कर्मचारियों के हवाले से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी फंड्स के कथित दुरुपयोग को लेकर भारतपे के पदों से हटाए गए अशनीर ग्रोवर ने कंपनी में रहते हुए पोर्श कार खरीदी थी। इसके साथ ही अशनीर ने खुद कंपनी स्टाफ में शामिल लोगों को बताया था कि उन्होंने सिर्फ एक डाइनिंग रूम टेबल पर ही 1,30,000 डॉलर की भारी भरकम रकम खर्च कर दी थी। गौरतलब है कि अशनीर के इस्तीफे के बाद भारतपे बोर्ड उनके और उनकी पत्नी द्वारा कंपनी फंड में बड़ी हेरा-फेरी का आरोप लगाया था औ अब इस रिपोर्ट में कर्मचारियों ने भी इस बात को साफ कर दिया है कि इन पति-पत्नी ने कंपनी के पैसों को जमकर उड़ाया और लग्जरी लाइफ जी रहे थे।
ऐसे शुरू हुआ अशनीर-बोर्ड विवाद
भारत के विवादास्पद स्टार्टअप कोफाउंडरों का जब भी नाम लिया जाएगा, तो उसमें अशनीर ग्रोवर का नाम जरूर शामिल रहेगा। अशनीर देश की सबसे तेजी से बढ़ती फिनटेक कंपनी भारतपे के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। हालांकि बोर्ड ने लंबे विवाद के बाद अब उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। इसके साथ ही सीनियर मैनेजमेंट ने ग्रोवर पर फंड में हेराफेरी का आरोप लगाया था और कंपनी के कई कर्मचारियों ने भी उनके खिलाफ शिकायतों का लंबा सिलसिला दर्ज कराया था। बता दें कि ग्रोवर से जुड़ा विवाद तब शुरू हुआ, जब ट्विटर पर एक गुमनाम अकाउंट से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट की गई। इस ऑडियो में ग्रोवर जैसी आवाज वाला एक शख्स एक बैंक के कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहा था, वह भी इसलिए क्योंकि उसने एक बड़े आईपीओ में शेयर पाने में उसकी मदद नहीं की थी।
विवाद के बाद लंबी छु्ट्टी पर गए थे
गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर इस रिकॉर्डिंग के वायरल होने के बाद कंपनी से छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद तो बोर्ड और ग्रोवर के बीच जो विवाद बढ़ा वो उनके इस्तीफे के बाद भी जारी है। ग्रोवर ने आरोप लगाया था कि कंपनी उन्हें वापस मैनेजमेंट में नहीं देखना चाहती और उन्हें निकालने की तैयारी कर रही है। ग्रोवर ने कंपनी के खिलाफ कई बयान दिए और सीईओ का बाहर करने का प्रयास किया और भारतपे के बोर्ड पर मुकदमा चलाने की धमकी दी थी। कई दिनों तक चले विवाद के बाद पिछले हफ्ते ग्रोवर ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। भारतपे ने बयान में यह भी कहा था कि उसके पास ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ भविष्य में कानूनी कार्रवाई करने के सभी अधिकार सुरक्षित हैं।