{"_id":"5d12fa278ebc3e3cc4714dc9","slug":"bharatiya-janata-yuva-morcha-recite-hanuman-chalisa-against-pray-namaz-on-road-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में सड़क पर नमाज को लेकर बवाल, विरोध में भाजपा का हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में सड़क पर नमाज को लेकर बवाल, विरोध में भाजपा का हनुमान चालीसा का पाठ
Wed, 26 Jun 2019 10:57 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
रोड पर हनुमान चालिसा का पाठ करते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच सियासी घमासान जारी है। कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद अब दोनों पार्टियां एक बार फिर आमने-सामने हैं। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर विरोध जाहिर किया। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमाज के विरोध में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल के हावड़ा के बाली खाल के नजदीक मंगलवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश और प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा के हनुमान चालीसा पाठ के चलते कई घंटों तक रास्ता बंद रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ओपी सिंह ने कहा कि शुक्रवार की नमाज के चलते हर बार जीटी रोड बंद कर दिया जाता है। इस दौरान मरीजों की मृत्यु हो जाती है, लोग समय पर ऑफिस नहीं पहुंच पाते हैं।
ओपी सिंह ने आगे कहा कि इसके विरोध में हमने हनुमान चालिसा का पाठ किया है। जब तक नमाज रोड पर पढ़ी जाती रहेगी तब तक हम हर मंगलवार को मुख्य मार्गों पर हनुमान मंदिरों के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।