भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की जांच कराने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
विज्ञापन विज्ञापन— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 13, 2020
बता दें कि जेपी नड्डा हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे। कल यानी शनिवार को जेपी नड्डा के गले में खरास महसूस हुई। ऐसे में उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वे होम आइशोलेशन में हैं। जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा तीन दिन के महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते ये लगभग रद्द है।
ममता बनर्जी ने जेपी नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेपी नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, 'भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला। वो जल्द ही ठीक और स्वस्थ हों। ऐसे समय में मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।'
Heard about BJP National President Shri @JPNadda testing positive for COVID-19. Wishing him a speedy recovery and good health. My prayers are with him and his family during this time.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 13, 2020