फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party President JP Nadda tests positive for COVID19

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की जांच कराने की अपील

Sun, 13 Dec 2020 06:14 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party President JP Nadda tests positive for COVID19
जेपी नड्डा - फोटो : Twitter@JPNadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। 

विज्ञापन


नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।'
विज्ञापन

 



बता दें कि जेपी नड्डा हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे। कल यानी शनिवार को जेपी नड्डा के गले में खरास महसूस हुई। ऐसे में उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वे होम आइशोलेशन में हैं। जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा तीन दिन के महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते ये लगभग रद्द है।

ममता बनर्जी ने जेपी नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेपी नड्डा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, 'भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला। वो जल्द ही ठीक और स्वस्थ हों। ऐसे समय में मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed