फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party leader Bawankule: Devendra Fadnavis never opposed Eknath Khadse

Politics: 'फडणवीस ने कभी विरोध नहीं किया', एकनाथ खडसे के BJP में फिर से शामिल होने की चर्चाओं पर बोले बावनकुले

Sun, 07 Apr 2024 02:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

एकनाथ खडसे के भाजपा में वापस आने वाले बयान के बाद से महाराष्ट्र की राजनीतिक तेज हो गई है। इस बीच, चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के अनुभवी नेता एकनाथ खडसे का कभी विरोध नहीं किया है। 

विज्ञापन
Bharatiya Janata Party leader Bawankule: Devendra Fadnavis never opposed Eknath Khadse
चंद्रशेखर बावनकुले (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सूबे के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के अनुभवी नेता एकनाथ खडसे का कभी विरोध नहीं किया है। गौरतलब है कि करीब तीन साल खडसे ने पहले भाजपा की राज्य इकाई के नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद पार्टी के साथ 40 साल पुराना अपना रिश्ता खत्म कर दिया था और अविभाजित एनसीपी में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


एकनाथ खडसे हो सकते हैं भाजपा में फिर से शामिल
शनिवार को एकनाथ खडसे ने कहा कि वह अगले सप्ताह भाजपा में शामिल होंगे। उनके इस बयान के बाद से सूबे की राजनीति तेज हो गई है। फडणवीस सरकार में मंत्री रहे खडसे नेएक भूमि सौदे के मामले को लेकर 2016 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद लंबे अरसे तक वे शरद पवार के नेतृत्व वाली अविभाजित एनसीपी के सदस्य रहे। उस दौरान खडसे ने फडणवीस और उनके विश्वासपात्र गिरीश महाजन को उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन


फडणवीस-खडसे के बीच कभी मतभेद था ही नहीं- बावनकुले
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविवार को चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमारी पार्टी की एक केंद्रीय और राज्य समिति है जो पार्टी में शामिल होने वाले नए लोगों के मामलों को देखती है। दोनों समितियां एकनाथ खडसे के भाजपा में शामिल होने पर निर्णय लेंगी। उन्होंने कहा कि एकनाथ खडसे का कभी विरोध नहीं किया, बल्कि उनके मन में खडसे के प्रति बहुत सम्मान था। हमारी पार्टी द्वारा गठित समितियां अंतिम निर्णय लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कभी किसी को मना नहीं किया- बावनकुले
बावनकुले ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के ‘घर चलो’ अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी किसी को पार्टी में शामिल होने से मना नहीं किया। भाजपा नेता ने कहा कि अशोक चव्हाण, अर्चना पाटिल समेत कई नेता हमारी पार्टी में शामिल हुए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस साल फरवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी और वह भाजपा में शामिल हो गए थे। बाद में भाजपा ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया और वह संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed