{"_id":"5b29f67f4f1c1b8c278b6c79","slug":"bharatiya-janata-party-breaks-the-alliance-with-pdp-due-to-the-security-issue-of-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को गिराई सरकार, आतंकी संगठनों ने दी है हमले की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को गिराई सरकार, आतंकी संगठनों ने दी है हमले की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के लिए जम्मू-कश्मीर में अपनी ही सरकार गिराना आसान नहीं था, लेकिन बढ़ती आतंकी घटनाओं और इसी महीने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीडीपी के संबंध तोड़ना जरूरी हो गया था। शनिवार को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जम्मू जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगले बुधवार से ही श्रीनगर होकर जाने वाली अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। आतंकी संगठनों ने यात्रा पर हमले की धमकी दी है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उनसे बातचीत पर जोर दे रही थीं। वह एकतरफा संघर्ष-विराम बढ़ाने की मांग भी कर रही थीं।
विज्ञापन
बढ़ जाएगी भाजपा की जिम्मेदारी
सूबे में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद भाजपा की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, क्योंकि केंद्र में भी उसकी ही सरकार है। अब किसी भी चूक पर महबूबा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
लोगों की भावनाओं को दी तरजीह
भाजपा के लिए जम्मू क्षेत्र का विकास और वहां के लोगों की भावनाओं की कद्र करना सरकार चलाने से कहीं ज्यादा अहम था। कठुआ कांड में स्थानीय लोगों की गिरफ्तारी के बाद लोगों का मानना था कि राज्य सरकार पीडीपी के इशारे पर निर्दोषों को फंसा रही थी। भाजपा का उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद पार्टी उन्हें बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही।