{"_id":"5a634da14f1c1b86268b55ef","slug":"bharat-ke-veer-anthem-for-helping-kin-of-martyred-of-indian-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के वीर एंथम लांच, शहीदों के लिए जुटाए 12.93 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत के वीर एंथम लांच, शहीदों के लिए जुटाए 12.93 करोड़
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अर्धसैन्य बलों के जवानों के परिवार की मदद के लिए शुरू किए गए भारत के वीर मुहिम के तहत शनिवार को इसका आधिकारिक एंथम लांच किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, गायक कैलाश खेर और कारपोरेट वर्ल्ड के लोगों के सहयोग से 12.93 करोड़ रुपये जुटाए गए।
विज्ञापन
एंथम को कैलाश खेर ने लिखा और गाया है। कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, हंसराज अहीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गाबा भी मौजूद थे। इस दौरान सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
खेर ने कहा कि वह सभी संगीत प्रेमियों से इस एंथम को डाउनलोड करने की अपील करते हैं। इसे डाउनलोड करने से जो भी पैसा आएगा, वह भारत के वीर मुहिम को दान की जाएगी। रिजिजू ने कहा कि देशभक्ति गीत के लिए कैलाश खेर की आवाज सबसे उपयुक्त है। इसलिए उनसे इस बारे में बात की और वह इसके लिए तैयार हो गए। भारत के वीर मुहिम की शुरुआत पिछले साल अप्रैल में गृह मंत्री ने की थी। इसके जरिए लड़ाकू अभियानों में शहीद अर्धसैन्य बलों के जवानों, अधिकारियों के परिजनों की मदद करना लक्ष्य है।
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों के लिए जो कुछ करें कम है
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे जवान देश में शांति बनाए रखने के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डालते हैं और हम उनके परिवार के लिए बहुत कुछ करने में सक्षम नहीं हैं। हकीकत यह है कि हम शहीदों के परिजनों के लिए जो कुछ भी करें, वह कम ही है। इसे काफी नहीं कहा जा सकता। हम उन्हें चाहे जितना पैसा दे दें लेकिन इसकी तुलना जिंदगी से नहीं की जा सकती।
भारत के वीर वेबसाइट को लांच करने का उद्देश्य यह था कि शहीदों के परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये की मदद मिल सके। शहीदों के परिजनों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय की भी उन्होंने सराहना की।
अमर चित्र कथा भी की जारी
डालमिया भारत ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों की बहादुरी पर आधारित एक अमर चित्र कथा भी जारी की गई। इसे अनुराग अग्रवाल ने तैयार किया है। आदि पोचा द्वारा निर्देशित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। यह जवानों और उनके परिजनों पर आधारित है।
दिव्यांगों की भी मदद की जाए
अक्षय कुमार ने कहा कि वह सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि देशवासी इस मुहिम में मदद करेंगे। उन्होंने गृह मंत्री ने लड़ाकू अभियानों में विकलांग होने वाले जवानों के लिए भी इसी तरह की मुहिम शुरू करने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम कैलाश खेर के साथ एंथम भी गाया।