फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra This pair will be seen in the field with Rahul Gandhi after 50 days! Congress made plan

Bharat Jodo Yatra: 50 दिन बाद राहुल के साथ मैदान में दिखेगी यह जोड़ी! कांग्रेस ने बनाई योजना

Sun, 18 Dec 2022 03:50 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 18 Dec 2022 03:50 PM IST
सार

राहुल गांधी की सौ दिनों की यात्रा पूरी होने के बाद सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है कि कांग्रेस इस यात्रा के बाद क्या योजना बनाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा के बाद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी बड़े सियासी अभियान में उतरेंगी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra This pair will be seen in the field with Rahul Gandhi after 50 days! Congress made plan
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की यात्रा के सौ दिन शुक्रवार को पूरे हो गए। डेढ़ सौ दिनों के इस बड़े सफर के बाद अब बचे पचास दिन और उसके बाद का पूरा खाका कांग्रेस ने खींच लिया है। माना जा रहा है कि राहुल की इस यात्रा के बाद प्रियंका गांधी राहुल के साथ चुनावी समर में उतरेंगी। कांग्रेस से जुड़े नेताओं का कहना है कि इस यात्रा के बाद कांग्रेस आक्रामक रूस से चुनावी राज्यों में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद की तैयारियां कर रही है। इन तैयारियों में कांग्रेस अधिवेशन से लेकर नई चुनावी रणनीतियों को आगे बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। योजना यही है की जिस तरह से राहुल की यात्रा के दौरान लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है उसको आने वाले चुनावों में सीधे तौर पर उनसे जोड़ा जाए। इसके लिए बाकायदा जिन राज्यों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकली हैं वहां के पार्टी नेताओं को पूरा डाटा एकत्रित करने को कहा गया है। ताकि राहुल गांधी से जुड़े लोगों से संपर्क किया जा सके। कांग्रेस से जुड़े नेता बताते हैं कि जैसे ही राहुल की यात्रा पूरी होगी उसके तुरंत बाद नई रणनीति के तहत पूरे देश में एक जनता से सीधे जुड़ने का एक और अभियान शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की सौ दिनों की यात्रा पूरी होने के बाद सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है कि कांग्रेस इस यात्रा के बाद क्या योजना बनाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा के बाद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी बड़े सियासी अभियान में उतरेंगी। सूत्र बताते हैं कि यात्रा समाप्ति के बाद कांग्रेस कैसे अपना मोमेंटम बनाए रखेगी इसको लेकर पार्टी के टॉप लीडर्स के साथ चर्चा हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें इस बात का जिक्र भी प्रमुखता से हुआ है कि अब प्रियंका गांधी को मार्च के बाद राहुल के साथ कांग्रेस के पक्ष में बने माहौल को आगे बढ़ाना होगा। सूत्र बताते हैं कि हिमाचल के चुनावों के परिणामों के बाद से प्रियंका को लेकर कांग्रेस कदावर नेता ऐसा चाह भी रहे हैं। इसलिए ऐसा तय माना जा रहा है कि जिन तूफानी दौरों की राहुल गांधी से उम्मीद की जा रही है उसमे अब प्रियंका गांधी भी कंधे से कंधा मिलाती हुई नजर आएंगी।

हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस बात को लेकर पार्टी हाई कमान ने कुछ भी नहीं कहा है लेकिन यह तय है कि कांग्रेस भारता जोड़ो यात्रा के बाद लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने वाली अपनी स्पीड कम नहीं करेगी। इसीलिए पार्टी अब कई मोर्चे पर इस आंदोलन और बने माहौल को आगे लेकर जाने की योजना बना रही है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें कई मोर्चे पर अलग अलग नेताओं को लगाने की योजना है। जिसमें राहुल और प्रियंका के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव के साथ साथ कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहेंगे। जो देश के अलग अलग राज्यों में जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में सीधे जनता से संवाद करेंगे।


कांग्रेस से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी कहते हैं कि अगले साल होने वाले राज्यों के चुनावों के अलावा लोकसभा के चुनावों को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। वह कहते हैं कि वैसे तो उनका संगठन देश के सभी राज्यों में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर ही रहा है। लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बाद इसमें और गति भी आएगी और पार्टी चुनावी मोर्चे पर बहुत मजबूती से खड़ी मिलेगी। तय योजना के मुताबिक कांग्रेस अपने संगठनातम ढांचे के साथ गांव के स्तर से पार्टी को मजबूत करने की तैयारी कर रहीं है। खासतौर से उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद जब जो संगठात्मक ढांचा फ्रेम करने को लगा गया था उसकी समीक्षा भी होनी है। ताकि मार्च से उसी के अनुरूप पूरे देश में कांगरे आने आंदोलन को आगे बढ़ा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed