फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra: success of congress leader rahul gandhi yatra become tension for BJP

Bharat Jodo Yatra: राहुल की रफ्तार से पीछे है कांग्रेस, ओवर टाइम कर रही है झूठ की फैक्टरी!

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 12 Sep 2022 06:56 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra: पार्टी नेता जयराम रमेश कहते हैं, हम तो जनता की चिंता लेकर चल रहे हैं, लेकिन ये नहीं मालूम था कि 'भारत जोड़ो यात्रा', भाजपा की भी चिंता बन जाएगी। भाजपा 'अंडरवियर', 'बनियान', टी-शर्ट या जूते पर फोकस कर रही है, मगर कांग्रेस तो 'भारत जोड़ो' के लिए निकली है...

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: success of congress leader rahul gandhi yatra become tension for BJP
Bharat Jodo Yatra - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा', विभिन्न पड़ावों से गुजरती हुई आगे बढ़ रही है। पांच दिन में 102 किलोमीटर कवर हुए हैं। राहुल गांधी चाहते हैं, यात्री अपनी स्पीड बढ़ाएं। रोजाना कम से कम 25 किलोमीटर चलें। दूसरी ओर कांग्रेस है कि वह 21 या 22 किलोमीटर चल पा रही है। राहुल कह रहे हैं कि रोजाना सुबह छह बजे चलना शुरू करो, लेकिन कांग्रेस यात्री सात बजे चलना प्रारंभ करते हैं। पार्टी नेता जयराम रमेश कहते हैं, हम तो जनता की चिंता लेकर चल रहे हैं, लेकिन ये नहीं मालूम था कि 'भारत जोड़ो यात्रा', भाजपा की भी चिंता बन जाएगी। भाजपा 'अंडरवियर', 'बनियान', टी-शर्ट या जूते पर फोकस कर रही है, मगर कांग्रेस तो 'भारत जोड़ो' के लिए निकली है। 'हाथ' जाग गया है, सब पार्टियां देख रही हैं। भारत जोड़ा यात्रा से कांग्रेस मजबूत हो रही है और एक मजबूत कांग्रेस ही विपक्षी एकता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

विज्ञापन

जिसके साहब 'मेड इन इटली' चश्मा पहनते हैं!

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हाल ही में भाजपा की तरफ से कई बयान सामने आए थे। इनमें राहुल गांधी की महंगी टी-शर्ट को मुद्दा बनाया गया। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने उसका जवाब भी दिया। महंगे वस्त्र या दूसरी कीमती वस्तुएं इस्तेमाल करने वाले भाजपा नेताओं के नाम भी उजागर कर डाले। जयराम रमेश ने सोमवार को 'अंडरवियर', 'बनियान', टी-शर्ट व जूतों पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कैबिनेट मंत्रियों तक, जो बुरी तरह से घोटालों में फंसे हुए हैं, उनके मुंह से झूठ के अलावा तो हम कुछ उम्मीद नहीं कर सकते। कंटेनर, टी-शर्ट व दूसरी इसी तरह की टिप्पणियां आगे भी आती रहेंगी, हम तैयार हैं। हम क्यों बताएं, किसको बताएं, जिस व्यक्ति के बेटे ने अपने भारतीय तिरंगे को हाथ में लेने से इनकार किया, जिसके साहब मेड इन इटली चश्मा पहनते हैं, मेरा तो मेड इन खान मार्केट है। अगर खान मार्केट के चश्मे पहनने की वजह से मैं टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बन जाता हूं, तो फिर ठीक है।

विज्ञापन

यात्रा को मिल रहे रेस्पॉन्स से घबरा रही भाजपा

जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस द्वारा आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली जा रही है। ये दर्शाता है कि अगर कंटेनर के बारे में वे लोग (भाजपा) मुद्दा बनाना चाहते हैं, टी-शर्ट के बारे में मुद्दा बनाना चाहते हैं, जूतों के बारे में मुद्दा बनाना चाहते हैं, तो ये बिल्कुल साफ है कि ये घबराए हुए हैं। वे परेशान हैं और कुछ भी बोल देते हैं। झूठ की फैक्टरी तो बिल्कुल ओवर टाइम पर चल रही है। भाजपा नेता घबरा रहे हैं, परेशानी में हैं, वे भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे रेस्पोंस को देख कर घबरा रहे हैं। पार्टी का मोबिलाइजेशन बहुत मजबूती से हुआ है। पार्टी में एक नई जान दिखाई दे रही है। एक नया उत्साह, एक नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में 25 किलोमीटर की दूरी एक दिन में तय करने को लेकर जयराम रमेश ने कहा, वो 25 किलोमीटर चलना चाहते हैं। सुबह छह बजे यात्रा शुरू करना चाहते हैं। हमें बहुत मुश्किल होती है उनको समझाने में। हमारे कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने जीवन में 6:30 बजे से पहले कभी जागे ही नहीं। वे मुश्किल से 7:30 बजे उठते हैं। हालांकि उन्हें अब 5:30 बजे उठना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति को नया चश्मा चाहिए, मैं वो चश्मा देने के लिए तैयार हूं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी को लेकर किए गए ट्वीट बाबत जयराम रमेश ने कहा, उसका जवाब हमने दे दिया है। शब्दों से नहीं दिया है फोटो से दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो घोटाले में फंसी हुई हैं, बुरी तरह फंसी हुई हैं, तथ्य सामने आए हुए हैं। जिन्हें सच बोलने की कभी आदत ही नहीं है। यह आदत प्रधानमंत्री के माफिक, उनके कैबिनेट सहयोगियों में भी फैल गई है। वे गलती से भी सच नहीं बोल सकते। बतौर जयराम, अगर स्मृति को नया चश्मा चाहिए, तो मैं वो चश्मा देने के लिए तैयार हूं। अनुराग ठाकुर संसद से बाहर आकर बोलते हैं, गोली मारो। साध्वी निरंजन क्या कहती हैं? उन्होंने तो भारत को दो भागों में बांटना है। एक रामजादे और एक कुछ और शब्द का उन्होंने इस्तेमाल किया। जो गोडसे के पुजारी हैं, प्रज्ञा ठाकुर, वो लोकसभा सांसद हैं। कांग्रेस की यात्रा मतलब, हाथी चल रहा है। सभी पार्टियां भी देख रही हैं, कांग्रेस क्या कर रही है। विपक्षी एकता तभी संभव होगी, जब कांग्रेस मजबूत होगी। कांग्रेस नफरत नहीं फैला रही है। नफरत से मुकाबले के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद है- नफरत तोड़ो, भारत जोड़ो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed