फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra resumed in Narayanpet Telangana today

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में जारी, नारायण पेट जिले में आगे बढ़ी

Fri, 28 Oct 2022 08:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायण पेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायण पेट Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Oct 2022 08:28 AM IST
सार

यह यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी तेलंगाना में कुछ प्रार्थना सभागारों, मस्जिदों और हिंदू मंदिरों में जाएंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra resumed in Narayanpet Telangana today
Bharat Jodo Yatra resumed in Narayanpet - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों तेलंगाना में है। यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह नारायण पेट जिले में आगे बढ़ी।
विज्ञापन


यह यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी तेलंगाना में कुछ प्रार्थना सभागारों, मस्जिदों और हिंदू मंदिरों में जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा के तेलंगाना चरण की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में यात्रा पूरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यात्रा तीन दिन के विराम के बाद गुरुवार को एक बार फिर शुरू हुई थी। दीपावली और मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी को लेकर 'भारत जोड़ो यात्रा' को तीन दिन का विराम दिया गया था। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी इस दौरान दिल्ली पहुंचे थे। वह मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शुक्रवार को यात्रा का 51 वां दिन है। 

कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर केंद्र पर साधा निशाना
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कल मकतल में राहुल गांधी ने कश्मीरी पंडितों के कथित पलायन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता का आनंद ले रहे हैं, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने यूपीए के किए अच्छा कामों को बर्बाद कर दिया है। 


अपने ही देश में शरणार्थी बन गए कश्मीरी पंडित : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, इस साल कश्मीर में तीस लक्षित हत्याएं हुई हैं। पंडितों का पलायन तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा ने यूपीए के किए अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले प्रधानमंत्री सत्ता का आनंद ले रहे हैं और कश्मीर पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं।

भाजपा-कांग्रेस ने एक दूसरे से माफी की मांग की
इससे एक दिन पहले कांग्रेस ने मांग की थी कि मोदी सरकार अपने आठ साल के शासन के दौरान कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर एक श्वेत पत्र जारी करे और उनकी लक्षित हत्याओं के लिए माफी मांगे। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय से संबंधित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलतियों को ठीक किया है और अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया है। भाजपा ने भी कांग्रेस से माफी की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed