फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra resumed from Hyderabad, Pooja Bhatt joins briefly

Bharat Jodo Yatra: राहुल को मिला पूजा भट्ट का साथ, हैदराबाद में पुलिस के धक्के से घायल हुए पूर्व मंत्री राउत

Wed, 02 Nov 2022 10:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Nov 2022 10:41 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा का आज 56 वां दिन है। तेलंगाना में यह पिछले करीब एक सप्ताह से भ्रमण कर रही है। इससे पहले अभिनेत्री पूनम कौर भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शरीक हुई थीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चार मीनार के सामने तिरंगा फहराया था। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra resumed from Hyderabad, Pooja Bhatt joins briefly
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शरीक हुईं पूजा भट्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से फिर शुरू हुई। यात्रा में फिल्म अभिनेत्री व निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ देर के लिए शरीक हुईं। हैदराबाद में यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत कथित तौर पर पुलिस के धक्के से गिरकर घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा का आज 56 वां दिन है। तेलंगाना में यह पिछले करीब एक सप्ताह से भ्रमण कर रही है। इससे पहले अभिनेत्री पूनम कौर भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शरीक हुई थीं। राहुल गांधी और पूनम कौर की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को लेकर सियासत गरमा गई थी। कर्नाटक भाजपा की नेता प्रीति गांधी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था 'अपने परदादा के पदचिह्नों पर चलते हुए!' इस ट्वीट को लेकर प्रीति गांधी की कड़ी आलोचना हुई थी। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री राउत की आंख और हाथ पैर में चोट
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में पुलिस के धक्के से महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत घायल हो गए हैं। उन्हें हैदराबाद के वसावी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी एक आंख व हाथ-पैर में चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को हैदराबाद की पहचान चार मीनार के सामने तिरंगा फहराया था। करीब 32 साल पहले उनके पिता और तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजीव गांधी ने भी उसी स्थान से ‘सदभावना यात्रा’ की शुरुआत की थी। राहुल गांधी ने जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया तब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी भी मौजूद थे। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ के नारे और सड़क किनारे खड़ी भीड़ के बीच चारमीनार पहुंचे। इस दौरान चारमीनार जाने वाली सड़कों पर बड़ी संख्या में पार्टी के झंडे के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इस मौके पर राहुल गांधी ने मंच पर पिता राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि जिस स्थान पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया है, उसी स्थान से 19 अक्टूबर 1990 को उनके पिता राजीव गांधी ने ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू की थी। उन्होंने कहा कि हर साल उस दिन कांग्रेस यहां तिरंगा फहराती है। रमेश ने कहा कि इस बार 19 अक्टूबर को हम यहां तिरंगा नहीं फहरा सके थे, इसलिए मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई है। यह तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंच चुकी है। करीब 150 दिन चलने वाली यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed