फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Slams BJP RSS Over Global Hunger Index Karanataka CM Bommai retaliated Updates

Politics: ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर राहुल गांधी ने कसा तंज, भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीएम बोम्मई ने किया पलटवार

Sun, 16 Oct 2022 07:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Oct 2022 07:39 PM IST
सार

वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) में भारत की स्थिति इस बार और भी ज्यादा खराब हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत छह पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Slams BJP RSS Over Global Hunger Index Karanataka CM Bommai retaliated Updates
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। पी चिदंबरम के बाद कांग्रेस के एक और नेता ने इसे लेकर सरकार से सवाल किए हैं। दरअसल, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्लोबर हंगर इंडेक्स में भारत के 107वें स्थान पर खिसकने पर रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने केंद्र पर तंज कसते हुए सवाल किया कि  आरएसएस और भाजपा भारत को 'कमजोर' करने के लिए कब तक काम करेंगे? वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने शनिवार को राहुल गांधी द्वारा बेल्लारी में दिए गए एक बयान पर पलटवार किया। बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस के राज में जितना भ्रष्टाचार हुआ उसकी शायद राहुल गांधी को जानकारी नहीं है। कांग्रेस के राज में हुए भ्रष्टाचार की रिपोर्ट राहुल गांधी को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति पर राहुल का तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2022 में भारत के 107वें स्थान पर खिसकने को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि आरएसएस-भाजपा कब तक लोगों को हकीकत से गुमराह करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट करके सरकार से सवाल किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि "भूख और कुपोषण के मामले में भारत 121 देशों में से 107वें स्थान पर है! अब प्रधानमंत्री और उनके मंत्री कहेंगे, 'भारत में भूखमरी नहीं बढ़ रही है, बल्कि दूसरे देशों में लोगों को भूख ही नहीं लग रही है। जनता को हकीकत से गुमराह कर आरएसएस-भाजपा कब तक भारत को कमजोर करने का काम करेंगे?"

गौरतलब है कि वैश्विक भूख सूचकांक 2022 (Global Hunger Index) में भारत की स्थिति इस बार और भी ज्यादा खराब हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत छह पायदान नीचे खिसक कर अब 121 देशों में 107वें स्थान पर पहुंच गया है। 29.1 स्कोर के साथ ग्लोबल हंगर इंडेक्स के प्रकाशकों ने भारत में 'भूख' की स्थिति को गंभीर बताया है। वहीं, केंद्र ने वैश्विक भूख सूचकांक 2022 के निष्कर्षों को खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि यह देश की छवि को खराब करने का प्रयास है। 

राहुल गांधी को भेजी जाएगी कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार की डिटेल: सीएम बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शायद कुछ चीजें भूलने की बीमारी हो गई है। इसलिए राज्य में उनकी पार्टी के शासन के दौरान भ्रष्टाचार का विवरण उन्हें भेजा जाएगा। कर्नाटक के सीएन बासवराज बोम्मई ने ये बातें शनिवार को बेल्लारी में राहुल गांधी द्वारा दिए गए उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहीं। 
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार को बेल्लारी में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया था कि कर्नाटक में केवल पैसे वाले लोगों को ही नौकरी मिलती है। उनके इसी बयान पर कर्नाटक के सीएम ने प्रतिक्रिया दी।


पलटवार करते हुए बोम्मई ने कहा कि राहुल गांधी ज्यादातर चीजें भूलने की बीमारी हो सकती है या कांग्रेस नेताओं ने उन्हें जानकारी नहीं दी है। कांग्रेस के शासन के दौरान भर्तियों में कर्नाटक में जितना भ्रष्टाचार हुआ, वह किसी अन्य राज्य में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चाहे वह पुलिस भर्ती हो या शिक्षकों की भर्ती हो, सभी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था और सभी मामलों की जांच जारी है। सीएम बोम्मई ने आगे कहा कि इसलिए, मैंने फैसला किया है कि इन सभी मामलों का विवरण, जिसमें प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) प्रश्न पत्र लीक घोटाला भी शामिल है, राहुल गांधी को तथ्यों-आंकड़ों और दस्तावेजों के साथ भेजा जाएगा। जिससे उन्हें कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार की मात्रा देखने को मिले। 

भाजपा ने शेयर किया वीडियो तो कांग्रेस बोली- बौखला गई है बीजेपी
इस बीच, भाजपा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और अध्यक्ष पद के चुनाव में मचे अंदरूनी सियासी घमासान पर तंज कसते हुए एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी को फिल्म शोले के एक कैरेक्टर के रूप में दिखाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस मे भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपा की हालत पतली हो गई है। इस कारण ही बौखलाई भाजपा ऐसे कदम उठा रही है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को टक्कर देने के लिए ही भाजपा ने ये नया फार्मूला निकाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नया फार्मूला निराशा + हताशा = एनिमेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed