फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra: Congress MP Rahul Gandhi begins from Mulagumoodu in Kanyakumari

Bharat jodo yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची केरल, राहुल गांधी के साथ दिखा जन सैलाब

Sat, 10 Sep 2022 09:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Sep 2022 09:32 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Congress MP Rahul Gandhi begins  from Mulagumoodu in Kanyakumari
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज चौथा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी की इस पद यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी के मुलागुमूदु से हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ लोगों का हुजुम दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है। 19 सितंबर को प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यात्रा केरल पहुंची
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शनिवार शाम केरल में प्रवेश कर गई। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सीमा पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का रविवार सुबह केरल की सीमा के पास परासला में औपचारिक रूप से स्वागत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत श्रीपेरंबदूर से की थी। वह यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। यहीं पर तीन दशक पहले एक आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। पिता के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपा था। 

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी
केरल में पदयात्रा का 11 सितंबर को स्वागत किया जाएगा और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी, और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।


राहुल की टी-शर्ट को लेकर हंगामा 
भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उसकी कीमत 41,000 रुपये से ज्यादा थी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबरा गई है। 

भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से 'भारत देखो' ट्वीट किया और दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में राहुल गांधी दिख रहे हैं जबकि दूसरी में उनके द्वारा पहनी गई शर्ट की कीमत दिखाई गई है। इसमें दावा किया गया है कि बरबेरी टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपये है। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस के शहजादे को इस 42 हजार रूपये वाली टी-शर्ट में शायद पैदल चलते समय गर्मी कम लगती होगी या फिर महंगाई इतनी है कि बेचारे से ज्यादा महंगी नहीं खरीदी गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed