{"_id":"6318509f327cf51da816388f","slug":"bharat-jodo-yatra-bhupesh-baghel-and-jairam-ramesh-on-assam-cm-himanta-biswa-sarma-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: असम CM के बयान पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग तेज, जयराम ने बिस्वा सरमा को बताया अपरिपक्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: असम CM के बयान पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग तेज, जयराम ने बिस्वा सरमा को बताया अपरिपक्व
Wed, 07 Sep 2022 01:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:36 PM IST
सार
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि अगर राहुल गांधी को कोई पछतावा है कि मेरे नाना ने गड़बड़ किया था तो उन्हें पाकिस्तान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। दोनों पार्टी के नेता इस यात्रा को लेकर एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के 'पाकिस्तान से शुरू करें यात्रा' पर कांग्रेस उन पर हमलावर है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ऐसे बयान अपने आकाओं को खुश करने के लिए देते हैं।
विज्ञापन
वफादारी साबित करने के लिए बिस्वा देते हैं ऐसे बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, मैं असम के सीएम को गंभीरता से नहीं लेता। 20-25 साल कांग्रेस का हिस्सा रहने के बाद उन्हें अब हर दिन अपनी वफादारी साबित करनी पड़ रही है। वह हाल ही में बीजेपी में आए हैं, इसलिए उन्हें हर दिन अपमानजनक बयान देना पड़ता है। जयराम रमेश ने कहा, मुझे लगता है कि असम के सीएम बचकाने व अपरिपक्व हैं और वह केवल अपने नए आकाओं के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए ऐसे बयान देते हैं।
विज्ञापन
आरएसएस मुख्यालय गए होंगे असम सीएम
वहीं बिस्वा के बयान पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेंद्र बघेल ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, वह आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। वे आरएसएस के मुख्यालय में गए होंगे। उन्होंने अखंड भारत का नक्शा देखा होगा, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान सब है। वे तभी ऐसा कह रहे हैं। भाजपा के लोग कहते हैं कि सारे पाकिस्तान के लोगों को पाकिस्तान भेज दो और फिर पाकिस्तान को भारत में मिला लो। उन्होंने कहा, किसी भी धर्म के लोग हों, सबमें एका रहे। सब जुड़ते हैं तो देश आगे बढ़ता है। नफरत फैलती है तो आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी के आंदोलन में संघियों ने नहीं लिया भाग
इस बीच तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' नहीं 'भारत छोडो' यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी। इस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों (RSS) ने कभी भाग नहीं लिया।
असम सीएम ने क्या कहा था?
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जुड़ा हुआ है। जुड़ा हुआ क्या नहीं है? 1947 में कांग्रेस ने भारत को खंडित किया था। अगर राहुल गांधी को कोई पछतावा है कि मेरे नाना ने गड़बड़ किया था। पंडित नेहरू के समय में जो हुआ, वो होना नहीं होना चाहिए था, तो उन्हें पाकिस्तान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए। भारत जोड़ो भारत में शुरू तक करने की क्या जरूरत है। पाकिस्तान को भारत में जोड़ो, बांग्लादेश को अखंड भारत में जोड़ो।