फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra updates Congress MP Rahul Gandhi interacts with beedi workers

Bharat Jodo Nyay Yatra: आज मालदा से शुरू हुई राहुल की यात्रा, मुर्शिदाबाद में बीड़ी श्रमिकों से की मुलाकात

Thu, 01 Feb 2024 12:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 01 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

मालदा से होते हुए राहुल का काफिला मुर्शिदाबाद पहुंचा। इस जिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीड़ी श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल को श्रमिकों के साथ बैठकर कुछ देर बातचीत करते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra updates Congress MP Rahul Gandhi  interacts with beedi workers
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यहां राहुल से मिलने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। बता दें कि इससे पहले बुधवार को मालदा में ही राहुल की कार दुर्घटाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


राहुल ने मालदा से शुरू की यात्रा
इस हादसे में पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी की वाहन पर पथराव का दावा किया था, लेकिन बाद में बताया कि एक महिला के वाहन के सामने आ जाने के कारण अचानक ब्रेक लगने से राहुल गांधी की कार का पिछला शीशा टूट गया। हालांकि, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि उन्होंने इस हादसे की जानकारी ली है, यह घटना मालदा का नहीं बल्कि कटिहार का है। इस हादसे के बाद गुरुवार को फिर से राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद में बीड़ी श्रमिकों से राहुल ने की मुलाकात
मालदा से होते हुए राहुल का काफिला मुर्शिदाबाद पहुंचा। इस जिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीड़ी श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल को श्रमिकों के साथ बैठकर कुछ देर बातचीत करते हुए भी देखा गया। मालदा और मुर्शिदाबाद दोनों ही जिलों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed