फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat jodo nyay yatra news updates rahul gandi target pm modi caste claim he was born general community

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं', राहुल गांधी का आरोप

Thu, 08 Feb 2024 02:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 Feb 2024 02:11 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा 'तेली समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे (पीएम मोदी) सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे...वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे।'

विज्ञापन
bharat jodo nyay yatra news updates rahul gandi target pm modi caste claim he was born general community
राहुल गांधी। - फोटो : कांग्रेस।

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 'पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। उस समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे (पीएम मोदी) सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे...वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा नहीं हुए थे।'
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी खुद को ओबीसी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल ओडिशा के झारसुगडा में है। वहीं पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उक्त आरोप लगाए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुली जीप में झारसुगडा के किसान चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता अजोय कुमार और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक भी उनके साथ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज छत्तीसगढ़ में दाखिल होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को ओडिशा में दाखिल हुई थी। ओडिशा में राहुल गांधी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। झारसुगडा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में दाखिल हो जाएगी। 

राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed