फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Biotech will be carrying out clinical trials in the United States to support the marketing application for COVAXIN

कोवाक्सिन टीका: अमेरिका में क्लीनिकल परीक्षण करेगी भारत बायोटेक, इसलिए लिया फैसला

Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM IST
सार

कोरोना वायरस रोधी टीका कोवाक्सिन बनाने वाली फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने संयुक्त राज्य अमेरिका में इस टीके के क्लीनिकल ट्रायल कराने का फैसला किया है। अमेरिका ने हाल ही में इस टीके को आपात उपयोग की मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Bharat Biotech will be carrying out clinical trials in the United States to support the marketing application for COVAXIN
कोवाक्सिन टीका - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत बायोटेक ने कहा है कि वह कोवाक्सिन के लिए मार्केटिंग आवेदन को समर्थन देने के लिए अमेरिका में क्लीनिकल ट्रायल आयोजित करेगी। इससे पहले अमेरिकी खाद्य एवं दवा नियामक (यूएसएफडीए) ने कोवाक्सिन को झटका देते हुए इसके आपातकालीन उपयोग की अनुमति को खारिज कर दिया था। भारत सरकार ने इसे लेकर कहा था कि हम इस फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन इसका हमारे टीकाकरण कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन

 
यूएसएफडीए ने भारत बायोटेक कंरनी के अमेरिकी साझेदार ओक्यूजेन इंक को सलाह दी है कि वह कोवाक्सिन टीके के इस्तेमाल की मंजूरी पाने के लिए अतिरिक्त आंकड़ों के साथ जैविक लाइसेंस आवेदन (बीएलए) के जरिए अनुरोध करे। ऐसे में कोवाक्सिन टीके को अमेरिकी मंजूरी मिलने में अब थोड़ा और समय लग सकता है। उल्लेखनीय है कि बीएलए, एफडीए की एक 'पूर्ण अनुमोदन' व्यवस्था है, जिसके तहत दवाओं और टीकों की मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed