Malaria: मलेरिया का टीका अब हर बच्चे की पहुंच में, कीमत आधी से भी कम; 2028 तक इतने रुपये में होगा उपलब्ध
पहले मलेरिया टीका 10 अमेरिकी डॉलर यानी 859 रुपये से अधिक कीमत में उपलब्ध था। अब कीमत घटाकर कम-से-कम 60% सस्ती की जाएगी, जिससे यह टीका अफ्रीका भारत जैसे प्रभावित देशों में बड़े पैमाने पर बच्चों को दी जा सकेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचपन में मलेरिया से बचाने वाला दुनिया का पहला टीका अब पांच अमेरिकी डॉलर से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। टीका निर्माता भारत बायोटेक ने बुधवार को घोषणा की है कि वह टीके की कीमत को 2028 तक आधे से भी कम कर देगा जिसके बाद यह करीब 429 रुपये में उपलब्ध होगा।
यह फैसला ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के साथ मिलकर गावी (टीका एलायंस) के लिए की गई प्रतिबद्धता के तहत लिया है। इससे पहले यह टीका 10 अमेरिकी डॉलर यानी 859 रुपये से अधिक कीमत में उपलब्ध था। अब कीमत घटाकर कम-से-कम 60% सस्ती की जाएगी, जिससे यह टीका अफ्रीका भारत जैसे प्रभावित देशों में बड़े पैमाने पर बच्चों को दी जा सकेगी।
ये भी पढ़ें: Axiom-4: पृथ्वी से आईएसएस की दूरी 403 किमी तो फिर पहुंचने में इतना समय क्यों, राह में कौन सी चुनौतियां, जानें
उत्पादन बढ़ाने और तकनीक हस्तांतरण में 200 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश
भारत बायोटेक के चेयरमैन डॉ. कृष्णा एला ने कहा, यह सिर्फ कीमत घटाने की बात नहीं है, बल्कि वैश्विक न्याय और साझेदारी की भावना है। जीएसके और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर हम ऐसे बच्चों तक पहुंच बनाना चाहते हैं जो अब तक वैक्सीन से वंचित थे। उन्होंने बताया, कंपनी ने उत्पादन बढ़ाने और तकनीक हस्तांतरण में अब तक 200 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इस कीमत में कटौती उत्पादन क्षमता बढ़ाने, प्रक्रिया सुधार, सस्ती निर्माण तकनीकों और न्यूनतम मुनाफा नीति से संभव हुई है।
ये भी पढ़ें: Bombay High Court: 'महाराष्ट्र चुनाव नतीजों में गड़बड़ी का दावा हास्यास्पद'; हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
बीमारी का स्थायी हल निकालने की कोशिश
जीएसके चीफ ग्लोबल हेल्थ ऑफिसर थॉमस ब्रेउर ने कहा कि हम भारत बायोटेक के साथ 2021 से काम कर रहे हैं ताकि मलेरिया से मुकाबले का स्थायी हल निकला जा सके।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.