{"_id":"60dca1317eefa448f148a8a4","slug":"bharat-biotech-chairman-krishna-ella-given-y-category-security-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: भारत बायोटेक के एमडी कृष्ण एला को दी गई 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ा फैसला: भारत बायोटेक के एमडी कृष्ण एला को दी गई 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा
Wed, 30 Jun 2021 10:22 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:22 PM IST
सार
भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्ण एला जब भी देश के किसी भी हिस्से में यात्रा करेंगे तो 'वाई' श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा के तहत उनके साथ लगभग दो-तीन कमांडो होंगे।
विज्ञापन
भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीका निर्माता भारत बायोटेक के एमडी कृष्ण एला को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 'वाई' श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 52 वर्षीय एला, हैदराबाद स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक भी हैं जो कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के लिए भारत द्वारा मंजूर कोवैक्सीन टीके का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन
साथ ही कंपनी दवा की खोज, दवा के विकास, विभिन्न अन्य टीकों, जैव-चिकित्सीय, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों के निर्माण में भी लगी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि एला को कुछ समय पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कमांडो की सुरक्षा प्रदान की गई। एला को यह सुरक्षा जीवन रक्षक टीकों और अन्य चिकित्सीय वस्तुओं के उत्पादन का नेतृत्व करने की उनकी वर्तमान भूमिका को देखते हुए दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब भी वह देश के किसी भी हिस्से में यात्रा करेंगे तो 'वाई' श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा के तहत उनके साथ लगभग दो-तीन कमांडो होंगे। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमीरपेट क्षेत्र स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) के परिसर को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदन के बाद उसी अर्धसैनिक बल द्वारा एक सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन