फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Bandh updates farmers movement protest violence farmers in delhi

Bharat Bandh: किसान संगठनों ने बुलाया भारत बंद, पंजाब के कपूरथला में दिखा असर, भारी संख्या में दुकानें बंद

Fri, 16 Feb 2024 12:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

भारत बंद के बीच पंजाब के जालंधर में टैक्सी और ऑटो यूनियन ने भी 16 फरवरी को यातायात बंद रखने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि वे भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इस बंद का असर राजधानी दिल्ली में कम देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Bharat Bandh updates farmers movement protest violence farmers in delhi
किसान आंदोलन

विस्तार

किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। एमएसपी की गारंटी के साथ 11 अन्य मांगों को लेकर किसान फिर एक बार प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र के सामने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए किसान संगठनों ने आज यानी की 16 फरवरी को सुबद छह बजे से शाम के चार बजे तक भारत बंद का एलान किया है।
विज्ञापन


यहां जानें आज क्या रहेगा बंद, किस सेवा पर पड़ेगा असर
विज्ञापन


किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान
भारत बंद का आह्वान किसानों के दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन के बीच आया। किसानों के इस प्रदर्शन के कारण रेल यातायात बाधित हो रही है। करीबन छह ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। इस हड़ताल के दौरान परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थानों के बंद रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के ऑटो और टैक्सी यूनियन ने भी किया किसान आंदोलन का समर्थन
भारत बंद के बीच पंजाब के जालंधर में टैक्सी और ऑटो यूनियन ने भी 16 फरवरी को यातायात बंद रखने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि वे भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इस बंद का असर राजधानी दिल्ली में कम देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। वहीं, इस आंदोलन का असर पंजाब में ज्यादा दिखेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच चंडीगढ़ सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक बैठक चली। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने मीडिया को बताया कि संतोषजनक चर्चा रही। हालांकि, उन्होंने किसानों पर बल प्रयोग किए जाने की निंदा भी की है।



दिल्ली-एनसीआआर के प्रशासन इस बंद को लेकर काफी चौकन्ने हैं। नोएडा में इस बंद को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बंद का असर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दिखने की संभावना है। 

 

कपूरथला में बंद का सबसे ज्यादा असर, गाजीपुर बॉर्डर में भारी जाम

किसान अपनी मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर डटे हुए हैं। हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 70 वर्षीय एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को रोक दिया था। हार्ट अटैक के बाद किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर में बैरिकेड लगाई गई है, जिसके चलते सड़को पर भारी जाम लग गई। दिल्ली की सीमाओं पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पंजाब के कपूरथला में भारत बंद का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में दुकानें बंद है। किसानों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया है। वहीं खन्ना में सुभाष बाजाप, लालहेड़ी मार्केट और समराला रोड मार्केट खुली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed