{"_id":"56e516a34f1c1bd6178b45c9","slug":"bhaiyyaji-joshi-of-rashtriya-swayamsevak-sangh-give-comments-on-various-issue-during-abps-in-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने बदला अपना वेश, आरक्षण पर आई नई राय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संघ ने बदला अपना वेश, आरक्षण पर आई नई राय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:24 PM IST
सार
- बदली संघ क पहचान, निक्कर की जगह होगी फुल पैंट
- आरक्षण पर भी संघ से आई नई राय
- जेएनयू सरीखे मुद्दे पर राजनीति अच्छी नहीं
विज्ञापन
भैया जी जोशी
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान के नागौर स्थित चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 3 दिवसीय सभा में भैया जी जोशी ने घोषणा की है कि अब संघ का ड्रेस कोड खाकी पैंट से बदल कर भूरे रंग फुल पैंट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम वक्त के साथ बदलते रहते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान जोशी ने कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद के उस बयान पर टिप्पणी की है कि जिसमें उन्होंने संघ और आईएस की तुलना की थी। बीते दिनों पटेल और जाट आरक्षण मसलों से जुड़े सवाल पर जोशी ने कहा कि जो संपन्न हैं उन्हें आरक्षण नहीं मांगना चाहिए। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की घटना पर जोशी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सोचने का विषय है कि आखिर ऐसे नारे लगाने वालों का पोषण कौन करता है? जोशी ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर आंदोलन करके कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है। ऐसे मुद्दों को संवाद और विचार विमर्श के जरिए हल करना चाहिए।
विज्ञापन